CAA Protest: जाफराबाद के जवाब में सड़क पर उतरे बीजेपी नेता कपिल मिश्रा, दिया पुलिस को अल्टीमेटम
नई दिल्ली। जाफराबाद में CAA के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन के विरोध में अब बीजेपी नेता कपिल मिश्रा अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतर आए हैं, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा है कि जाफराबाद प्रदर्शन के जवाब में वो अपने समर्थकों के साथ CAA के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में दूसरा शाहीन बाग नहीं बनने देंगे, प्रदर्शन के दौरान हुई पत्थरबाजी पर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि उनकी तरफ से कोई पथराव नहीं किया गया है,हम दिल्ली पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हैं, अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप के जाने तक हम शांति से जा रहे हैं, इस दौरान सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों से जाफराबाद और चांद बाग की सड़कें खाली करवाइए, इसके बाद हमें मत समझाइएगा।

सड़क पर उतरे बीजेपी नेता कपिल मिश्रा
इस सिलसिले में उन्होंने कई ट्वीट भी किए हैं। अपने ट्वीट में कपिल मिश्रा ने लिखा है कि मौजपुर चौक पर जाफराबाद के सामने ,कद बढ़ा नहीं करते एड़ियां उठाने से , CAA वापस नहीं होगा सड़कों पर बीबियां बिठाने से।

'जाफराबाद के जवाब में जाफराबाद के ठीक सामने'
तो वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा किआज ठीक तीन बजे - जाफराबाद के जवाब में जाफराबाद के ठीक सामने।
मौजपुर चौक की रेड लाइट पर
CAA के समर्थन में
डंके की चोट पर
हम लोग सड़क पर उतरेंगे
आप सभी आमंत्रित हैं।

जाफराबाद मेट्रो स्टेशन बंद
आपको बता दें कि जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे शनिवार आधी रात से मुस्लिम महिलाएं CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं, तो वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया है। इसके अलावा भीम आर्मी ने आज भारत बंद बुलाया है, जाफराबाद में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
देखें-कपिल मिश्रा के Tweets












Click it and Unblock the Notifications