बेबी केयर सेंटर में आग से झुलसकर 6 बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन? फायर सेफ्टी क्या थी? उठ रहे हैं ये 5 सवाल?

Baby Care Hospital Fire: पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाले हादसे में न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में भीषण आग लगने से 6 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि कम से कम 12 बच्चों को रेस्क्यू कराया गया था, जिनमें से 6 की मौत हो गई। जबकि एक की मौत आग लगने से पहले ही हो गई थी।

5 बच्चे अभी अस्पताल में भर्ती है और एक बच्चा वेंटीलेटर पर रखा हुआ है। इन सब के बीच जो सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर इन बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन है? कई लोग बेबी केयर सेंटर में फायर सेफ्टी की व्‍यवस्‍थाएं क्या थीं, इसपर भी सवाल उठा रहे हैं।

Baby Care Hospital Fire

डिप्टी कमिश्नर (शाहदरा) सुरेंद्र चौधरी ने कहा है कि, ''सभी 12 नवजात शिशुओं को अन्य लोगों की मदद से अस्पताल से बचाया गया और इलाज के लिए विवेक विहार के पूर्वी दिल्ली एडवांस एनआईसीयू अस्पताल में भेजा गया था। इसी बीच दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया गया। इन शिशुओं में से छह को मृत घोषित कर दिया गया। सभी 7 शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है।'' सुरेंद्र चौधरी ने यह भी कहा है कि, पोस्टमॉर्टम के बाद कई चीजें साफ हो पाएगी।

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वो इस मामले में धारा 336 और 304ए के तहत एफआईआर दर्ज करेगी। पुलिस ने ये भी जानकारी दी है कि विवेक विहार स्थित न्यू बोर्न बेबी केयर हॉस्पिटल का मालिक पश्चिम विहार निवासी नवीन किची अभी भी फरार है।

Baby Care center: इन सबके बीच ये कुछ सवाल हैं, जो सोशल मीडिया पर पूछे जा रहे हैं?

1.बेबी केयर सेंटर में आग कितने बजे लगी और फायर विभाग को कितने बचे सूचना दी गई? ये जांच का विषय है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि आग शनिवार (25 मई 2024) देर रात 11:32 बजे लगी थी और आग पर काबू पाने में लगभग 50 मिनट का वक्त लगा था।

DFS प्रमुख अतुल गर्ग ने पहले कहा था कि उन्हें आधी रात के आसपास आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने कॉल एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने के बारे में थी। अंदर कई बच्चे हैं। दमकलकर्मी वहां काम कर रहे हैं। आग बुझाई जा रही है और शिशुओं को बचाया जा रहा है।

2. दूसरा सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब अस्पताल में आग लगी थी तो उस वक्त वहां कौन-कौन मौजूद था? क्या सिक्‍योरिटी गार्ड वहां थे? क्या फायर शेफ्टी का ध्यान रखा गया था? इस मामले पर जांच हो रही है।

3. सोशल मीडिया पर लोग ये लिख रहे हैं कि आखिर बेबी केयर सेंटर में फायर सेफ्टी के लिए क्‍या-क्‍या व्‍यवस्‍थाएं थीं? अगर फायर सेफ्टी सुविधाएं थी तो क्या वहां मौजूद लोगों ने उसे अपनाया या नहीं?

4. लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर आग लगने की वजह क्या थी? फिलहाल शरुआती जांच में ये सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है।

5. एक सवाल ये भी है कि आखिर इस मामले में किस-किस के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी? अब तक अस्पताल के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जिनकी पहचान नवीन किची के रूप में हुई है, जो 258, भरोन एन्क्लेव, पश्चिम विहार, दिल्ली में रहते हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है।

6. कई लोग बेबी केयर सेंटर के स्पेस पर भी सवाल उठा रहे हैं? असल में बेबी केयर सेंटर 120 गज की बिल्डिंग में बना था। जहां फर्स्ट फ्लोर से 12 बच्चों को रेस्क्यू कराया गया था। कईयों का कहना है कि ये किसी बेबी केयर अस्पताल के लिए बहुत ही छोटी जगह थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+