अन्ना से लेकर अरुणा तक..किसी के सगे नहीं केजरीवाल: कांग्रेस

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव की लड़ाई केजरीवाल बनाम किरण बेदी होते देख अब कांग्रेस अब अटैकिंग मूड में आ गई है और इसलिए वो अब आरोपों का साथ ले रही है। बुधवार को कांग्रेस के रणदीप सूरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का दामन अन्ना से लेकर अरुणा तक ने छोड़ा, बीजेपी में बगावत का आलम ये है कि बीजेपी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं, उनके पास अपना कोई आदमी नहीं है तभी तो वो चार दिन पहले आये नये व्यक्ति के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं।

arvind kejriwal

जिस लोकपाल के लिए अन्ना हजारे के साथ किरण और केजरीवाल ने आंदोलन छेड़ा था , वो ही आज उनके चुनावी मु्द्दों से गायब हो गया है। आप और बीजेपी दोनों ने ही जनता को धोखा दिया है। मालूम हो कि कभी लोकपाल बिल के नाम पर केजरीवाल,अन्ना हजारे और अरूणा रॉय के साथ थे लेकिन राजनीति में आने की वजह से केजरीवाल का साथ जहां अन्ना से छूट गया वहीं लोकपाल मुद्दे पर उनके और अरुणा रॉय के बीच झगड़ा हो गया जिसके कारण दोनों अलग हो गये।

केजरीवाल का दामन अन्ना से लेकर अरुणा तक ने छोड़ा

तो वहीं कांग्रेस नेता अजय माकन ने नामांकन के बाद बुधवार को कहा कि वह आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरन बेदी के साथ सार्वजनिक बहस के लिए तैयार हैं। माकन सदर बाजार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने यहां कहा, "हम बहस करें और दिल्ली में बिजली संकट, जल, परिवहन और भ्रष्टाचार की समस्या से जुड़े सवालों का सामना करें।"

माकन ने कहा हम बहस के लिए तैयार हैं

उन्होंने कहा, "मैं सभी को चुनौती देता हूं। हमारी बहस सुनने के बाद, लोग उनको वोट करेंगे, जिनके विचार उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आएंगे।" माकन का यह बयान पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा बेदी और उन्हें सार्वजनिक बहस के लिए आमंत्रित किए जाने के एक दिन बाद आया है। जिसे किरण बेदी ने सिरे से ठुकराते हुए कहा था कि बहस हाउस फ्लोर पर होती है सड़क पर नहीं, सड़क पर तो डिलेवरी होती है।

दिल्ली में सात फरवरी को मतदान

मालूम हो कि दिल्ली में सात फरवरी को मतदान होना है। चुनाव परिणाम की घोषणा 10 फरवरी को की जाएगी।

दिल्ली का रण: केजरीवाल या किरण बेदी, कौन है बेहतर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+