Delhi Assembly elections 2020: नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन
Delhi Assembly elections 2020: नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए आज नामांकन की आखिरी तारीख है। नामांकन की आखिरी तारीख में सबसे ज्यादा नामांकन भरे जाने की उम्मीद है। इस बार दिल्ली चुनाव में कई रिकॉर्ड टूटने तय है। नामांकन के आखिरी दिन से ठीक एक दिन पहले पहली बार आज 500 से ज्यादा उम्मीदवार अपना पर्चा दाखिल किया। वहीं उम्मीद की जा रही है कि मंगलवार को आखिरी दिन सबसे ज्यादा नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
Recommended Video

वहीं बीजेपी ने भी अपने 67 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची भी जारी हो चुकी है। सोमवार को भाजपा के विजेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, शैलेंद्र सिंह मोंटी, कांग्रेस की अलका लांबा सहित कई नेताओं ने नामांकन पत्र भरा। भाजपा के रवि नेगी और कांग्रेस के लक्ष्मण रावत, एके वालिया सहित तमाम नेताओं ने भी पर्चा दाखिल कर लिया। चुनाव अधिकारियों को मुताबिक पहली बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में आखिरी तारीख के अलावा किसी एक दिन में सब से ज्यादा नामांकन हुए हैं। 14 जनवरी से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया 21 जनवरी तक चलेंगे। आपको बता दें कि 8 फरवरी को दिल्ली में मतदान होना है।












Click it and Unblock the Notifications