ये हैं दिल्ली विधानसभा चुनाव की अहम तारीखें, कर लीजिए नोट

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि दिल्ली में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू होगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को एक चरण में मतदान होंगे, जबकि चुनावों के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। आइए जानते हैं दिल्ली चुनाव से जुड़ी अहम तारीखों के बारे में..

Delhi assembly elections 2020 to be held on 8 February, counting on 11th February

दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी अहम तारीखें

  • अधिसूचना की तारीख-14 जनवरी
  • नामांकन की अंतिम तारीख-21 जनवरी
  • नामांकन की जांच- 22 जनवरी
  • नामांकन वापसी की अंतिम तारीख-24 जनवरी
  • मतदान की तारीख-8 फरवरी
  • मतगणना की तारीख-11 फरवरी

सुनील अरोड़ा ने बताया कि दिल्ली के एनसीटी में कुल 1,46,92,136 मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 2689 लोकेशन पर कुल 13750 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां मतदान होंगे। सुनील अरोड़ा ने बताया कि चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को खत्म हो रहा है। ऐसे में 22 फरवरी तक नई सरकार का गठन होना जरूरी है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह की भारतीय निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ 26 दिसंबर को बैठक हुई थी, जिसमें कहा गया था दिल्ली में चुनाव की तैयारी पूरी है। जिसके बाद माना जा रहा था कि किसी भी दिन चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव होने है। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। भाजपा का इस चुनाव में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा था और पार्टी केवल 3 सीटों पर जीत दर्ज कर सकी थी। वहीं कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल सकी थी। 2015 में आप ने 54.3 फीसदी वोट शेयर हासिल किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+