Delhi Assembly Elections 2020: केजरीवाल की जीत विकास के मुद्दों की जीत होगी- अधीर रंजन चौधरी

Recommended Video

    Delhi Exit Poll: Result से पहले Congress ने मानी हार, Kejriwal पर क्या बोली Congress |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दिल्ली में मतदान समाप्त होने के बाद शनिवार शाम के ही एग्जिट पोल्स के नतीजों का ऐलान कर दिया गया, लगभग हर एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी के ही सिर पर दिल्ली का ताज सजने की बात कही गई है तो वहीं कांग्रेस की हालत हर जगह खराब ही बताई गई है, फिलहाल चुनावी रिजल्ट तो 11 फरवरी को आ रहा है लेकिन एग्जिट पोल के बाद और चुनावी नतीजों से पहल कांग्रेस के सुर बदलते नजर आ रहे हैं।

    'आम आदमी पार्टी ने सारे विकास के मुद्दे उठाए'

    'आम आदमी पार्टी ने सारे विकास के मुद्दे उठाए'

    रविवार को कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए जहां भाजपा पर कसकर निशाना साधा तो वहीं वो आम आदमी पार्टी की तारीफ करते दिखे, चौधरी ने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी ने सारे सांप्रदायिक मुद्दे उठाए तो वहीं आम आदमी पार्टी ने सारे विकास के मुद्दे उठाए, अगर इस चुनाव में केजरीवाल जीतते हैं तो ये विकास के मुद्दों की जीत होगी।

    एग्जिट पोल के नतीजों ने फैलाई बीजेपी में खलबली

    हालांकि एग्जिट पोल पर कांग्रेस के दिल्ली चुनाव प्रभारी पीसी चाको ने कहा है कि कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करने वाली है और चुनावी नतीज एग्जिट पोल से अगल आने वाले हैं। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आए तकरीबन सभी चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में मुख्यमंत्री केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। कुछ सर्वेक्षणों में संकेत दिया गया है कि पार्टी 2015 का रिकॉर्ड दोहरा सकती है जब इसने 70 विधानसभा सीटों में से 67 पर जीत का परचम फहराया था।

    'आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद'

    'आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद'

    वैस एक तरफ तमाम एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद हैं तो दूसरी तरफ दिल्ली भाजपा के मुखिया मनोज तिवारी ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने दावा किया है कि तमाम एग्जिट पोल के आंकड़े गलत साबित होंगे। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी, मनोज तिवारी ने ट्वीट करके लिखा कि ये सभी एग्जिट पोल होंगे फेल, मेरी ये ट्वीट संभाल के रखिएगा। भाजपा दिल्ली में 48 सीट लेकर सरकार बनाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+