दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, किए ये बड़े वादे

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रकाश जावड़ेकर, डॉ हर्षवर्धन ने पार्टी दफ्तर में अपना घोषणा पत्र जारी किया। अपने चुनावी घोषणा पत्र को भाजपा ने संकल्प पत्र का नाम दिया है। दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा की 70 सीटों के लिए वोट डाले जाने हैं।

Delhi assembly elections 2020 BJP releases election manifesto

घोषणा पत्र जारी करते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र की सरकार लगातार विकास के काम कर रही है। गडकरी ने कहा, भाजपा के पास दिल्ली के लिए भी काफी प्लान है और सरकार बनने पर सभी के विकास के लिए काम किया जाएगा।दिल्ली की तस्वीर को, दिल्ली की तकदीर को कोई चंद चीजें फ्री में बांटकर नहीं बदला जा सकता। दिल्ली का कंक्रीट भविष्य बनाने के लिए दूरगामी प्लानिंग लगेगी और वो सोच और विजन भाजपा ने बताई है।

मनोज तिवारी ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि बिजली पानी में जो सुविधाएं मौजूदा सरकार दे रही है, उसे भाजपा की सरकार आती है तो जारी रखेगी। दिल्ली विधानसभा के लिए भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में ये बड़े वादे किए गए हैं-

  • दिल्ली के अस्पतालों, सरकारी स्कूलों और सभी सरकारी निकायों के कर्मचारियों को 58 वर्ष तक की जॉब गारंटी मिलेगी।
  • गरीबों को 2 रुपए किलो आटा दिया जाएगा।
  • 5 साल में 10 लाख नौकरियां दी जाएंगी।
  • अनधिकृत कॉलोनियों में रह रहे लोगों को मालिकाना हक दिया जाएगा।
  • गरीब छात्राओं को फ्री स्कूटी दी जाएगी।
  • दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू की जाएगी।
  • दिल्ली में 10 कॉलेज और 200 से स्कूल खोले जाएंगे।
  • दिल्ली यमुना विकास बोर्ड बनाया जाएगा।
  • कांट्रेक्ट वर्कर्स को जॉब गारंटी दी जाएगी।
  • 9वीं के छात्र को साइकिल दी जाएगी।
  • रेहड़ी पटरी वालों को नियमित किया जाएगा।
  • महिला सुरक्षा के लिए रानी लक्ष्मीबाई महिला सुरक्षा योजना शुरु की जाएगी।
  • व्यापारियों और छोटे कारोबारियों के कल्याण के लिए हम व्यापार बोर्ड का गठन करेंगे।
  • दिल्ली को कचरे के ढेरों से पूरी तरह से मुक्ति दिलाएंगे।
  • दिल्ली में बिजली की लटकती तारों को भूमिगत करने का काम तेजी और प्राथमिकता से होगा।
  • दिल्ली के घरों में पाइप से रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए काम किया जाएगा।
  • 10 लाख व्यापारियों के दुकानों-दफ्तरों को लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड कराने का कार्य किया जाएगा।
  • दिल्ली में प्रदूषण को कम करने हेतु इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • फिट इंडिया और खेलो इंडिया के तर्ज पर दिल्ली के लिए नई खेल नीति बनाएंगे।
  • 10 हजार करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ एक नयी 'समृद्ध दिल्ली इंफ्रास्ट्रक्चर योजना' की शुरुआत करेंगे।

दिल्ली में 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली थी। आप ने 70 में 67 सीट जीती थीं। वहीं भाजपा को सिर्फ 3 सीटें मिली थीं। कांग्रेस कोई सीट नहीं जीत सकी थी। इस चुनाव में भी मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+