दिल्ली: भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हरशरण सिंह बल्ली आप में शामिल

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री हरशरण सिंह बल्ली शनिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बल्ली ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।

Harsharan Singh Balli joins AAP, हरशरण सिंह बल्ली आप में शामिल, Delhi assembly Elections 2020, BJP, Harsharan Singh Balli, aap, Aam Aadmi Party, Arvind Kejriwal, Manish Sisodia, दिल्ली, आप, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020

हरशरण सिंह बल्ली चार बार दिल्ली की हरिनगर विधानसभा से विधायक रहे हैं। भाजपा की मदन लाल खुराना सरकार में वो मंत्री भी रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने आप में उनका स्वागत किया। आप में शामिल होने के बाद बल्ली ने कहा कि केजरीवाल की विकास, ईमानदारी और काम के आधार पर वोट मांगने की राजनीति का हिस्सा बनने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि कई लोग मेरी विधानसभा से आए है और सारे के सारे पार्टी ज्वाइन करेंगे। इनको चुनाव में सफलता मिले, ये मेरी प्रभु से प्रार्थना है।

हरिनगर विधानसभा सीट से भाजपा से हरशरण सिंह बल्ली 1993 में पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद 2008 तक लगातार चार बार वो यहां से जीते। 2013 में भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था जिसके बाद वो कांग्रेस में चले गए थे लेकिन कुछ बाद फिर भाजपा में लौट आए थे।

फिलहाल इस सीट आम आदमी पार्टी के जगदीप सिंह विधायक हैं। हालांकि आप ने इस दफा सिंह का टिकट काटकर हरि नगर से राजकुमारी ढिल्‍लन को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने तेजिंदर बग्गा को उतारा है। कांग्रेस ने सुरेंद्र सेठी को उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश सचिव चौधरी रतन सिंह और भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप मित्तल ने एक दूसरे कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। दोनों को आप सांसद संजय सिंह ने सदस्यता दिलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+