Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बीजेपी चाहती है शाहीन बाग में जो हो रहा है होता रहे, पावर होता तो 2 घंटे में खाली करा देता: केजरीवाल

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली की राजनीति का केंद्र बना हुआ है शाहीन बाग। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शाहीन बाग में प्रदर्शन पर बैठे लोगों को हटाने की सिर्फ बात कही जा रही है, कोई भी पार्टी ऐसा करने को नहीं कह रही। इस राजनीति पर केजरीवाल ने कहा कि वहां जो कुछ रहा है उससे बीजेपी को सीधा फायदा हो रहा है। इसलिए बीजेपी चाहती है कि ये सब होता रहे। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में एक रास्ता है, जिसे वो खुलने नहीं दे रहे हैं। जिसकी वजह से सरकारी बसें और स्कूल बसें नहीं जा पा रहीं।

Recommended Video

    Shaheen Bagh पर बोले Kejriwal: देश का सबसे Powerful आदमी एक रास्ता नहीं खुलवा सकता? | वनइंडिया हिंदी
    बीजेपी चाहती है शाहीन बाग में जो हो रहा है होता रहे, मेरे पास पॉवर होता तो 2 घंटे में खाली करा देता: केजरीवाल

    बीजेपी में अमित शाह जैसे पावरफुल लोग हैं, अगर वह चाहे तो रास्ता खुलवा सकते हैं, लेकिन खुलवाना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि अगर हमारे पास पावर होता तो 2 घंटे में शाहीनबाग का रास्ता खुलवाना देता। केजरीवाल ने कहा कि BJP पूरा चुनाव शाहीन बाग पर लड़ना चाहती है, चुनाव के बाद यह मुद्दा खत्म हो जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, 'लॉ एंड ऑर्डर मेरे पास नहीं हैं मैं रास्ता नहीं खुलवा सकते। उन्होंने कहा कि वे सीएएए और एनआरसी के खिलाफ बैठे हैं। वहां जाकर मैं क्या करूंगा। केंद्र सरकार का मुद्दा है। वहां पर तीन बार फायरिंग हो चुकी है। एक चुनाव जीतने के लिए इन्होंने देश की राजधानी की कानून व्यवस्था को दांव पर लगा दिया। बीजेपी शाहीन बाग पर गंदी राजनीति कर रही है। हमारे पास पुलिस होती तो हम सड़क खुलवा देते'।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी अन्ना आंदोलन से निकली है और हम जनता के लिए आंदोलन पर बैठे भी चुके है। इसलिए आम आदमी पार्टी देश की सबसे बड़ी देशभक्त पार्टी है। एक न्यूज चैनल से साक्षात्कार में अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी काम की राजनीति का जवाब नहीं दे पा रही है। इनके पास न मुद्दे हैं और न चेहरे। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हमारी पार्टी तो बहुत छोटी है तो फिर बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव में इतने बड़े नेताओं को लेकर क्यों आ रही है।

    उन्‍होंने कहा है कि गुजरात के सीएम विजय रुपाणी दिल्ली में एक जगह भाषण दे रहे थे तभी उनसे किसी ने बोला कि गुजरात में कितने रुपये प्रति यूनिट बिजली दी जाती है तो उनका जवाब था कि 10 रुपये। इस पर उनसे कहा गया कि यहां दिल्ली में तो फ्री में दी जा रही है। इसी तरह हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी दिल्ली आकर एक रैली में गाली देने लगे तो उनसे भी किसी ने पूछा कि हरियाणा में कितने घंटे बिजली आती है तो उन्होंने कहा कि 10 घंटे इस पर उन्हें जवाब मिला कि दिल्ली में तो 24 घंटी आती है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+