11 फरवरी को डेलीहंट लेकर आएगा दिल्ली चुनाव परिणाम का व्यापक कवरेज
नई दिल्ली। दिल्ली में इस बार किसकी सरकार बनेगी इसका पता 11 फरवरी को चुनाव नतीजे आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल 8 फरवरी को होने वाली वोटिंग से पहले प्रदेश का सियासी पारा गरमाया हुआ है। चाहे सत्ताधारी आम आदमी पार्टी हो या फिर विपक्षी पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस, सभी इस चुनाव में जमकर प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं। केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP की नजर एक बार फिर से सत्ता पर कब्जा जमाए रखने की है, यही वजह है कि पार्टी लगातार अपने कार्यकाल में किए गए कामों का जिक्र चुनाव प्रचार में कर रही है। दूसरी ओर बीजेपी और कांग्रेस की कोशिश आम आदमी पार्टी को अलग-अलग मुद्दों के जरिए घेरने पर है। वहीं शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन समेत कई और मुद्दे भी दिल्ली चुनाव में अहम रोल निभा सकते हैं। हालांकि, इनका कितना असर नतीजों पर दिखेगा ये तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।

दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं। पिछले यानी 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की 70 में से 67 विधानसभा सीटों पर कब्जा जमाया था। उस समय बीजेपी के खाते में महज 3 सीटें ही गई थीं, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। इस बार भी आम आदमी पार्टी की नजर अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराने की है। हालांकि, बीजेपी ने जिस तरह से इस चुनाव में आक्रामक प्रचार अभियान छेड़ा है उससे ये मुकाबला काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। वहीं कांग्रेस की बात करें तो उनके पास खोने को ज्यादा कुछ नहीं है लेकिन पार्टी इस चुनाव में जमकर प्रचार अभियान करती नजर आ रही है।
डेलीहंट के चुनाव कवरेज में खास क्या है?
चुनाव परिणाम केवल आंकड़े या फिर संख्या ही नहीं हैं। चुनाव परिणाम का मतलब इन आंकड़ों का महत्व, उनकी व्याख्या, पैटर्न और उनके विश्लेषण के जरिये एक ऐसी तस्वीर आपके सामने पेश करना है, जिसका हर नागरिक के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। यहां डेलीहंट में हम आपके लिए यही सबकुछ और व्यापक तौर पर लेकर आए हैं। यहां पर आपको मिलेंगे टेबल फॉरमेट में इन चुनाव परिणाम के लाइव और सबसे तेज अपडेट्स। बड़े उम्मीदवारों के लिए राजनीतिक हवा कैसी है और टॉप निर्वाचन क्षेत्रों से कैसे रुझान सामने आ रहे हैं। जो भी आपके लिए महत्वपूर्ण है, हमारे कवरेज में वो कुछ भी नहीं छूटेगा। हम आपको अपने विशेषज्ञों के जरिये ये भी बताएंगे कि इन चुनाव परिणामों का देश की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications