Delhi Election: मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ सुनील यादव ही लड़ेंगे चुनाव, भाजपा ने किया स्पष्ट

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) में सबसे ज्यादा चर्चा नई दिल्ली सीट की हो रही है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। सीट को लेकर भाजपा ने सुनील यादव के नाम का ऐलान किया है। हालांकि मंगलवार को ऐसी खबरें भी आईं कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यादव को अपने घर बुलाया है और इस सीट पर भाजपा अपना उम्मीदवार बदल सकती है। लेकिन खुद सुनील यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने इस खबर का खंडन किया।

सुनील यादव ने क्या कहा?

सुनील यादव ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में सुनील यादव ने कहा कि वही केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उनके स्थान पर किसी और के नाम का ऐलान नहीं किया जा रहा है। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा, हमने फैसला लिया है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुनील यादव ही हमारे उम्मीदवार रहेंगे। हम आश्वस्त हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में वो जीत हासिल करेंगे।

नई दिल्ली सीट पर पिछले चुनाव में किसे कितने वोट मिले

नई दिल्ली सीट पर 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने जीत हासिल की थी। उन्होंने इस सीट पर 31583 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल को 57213 और भाजपा उम्मीदवार नुपुर शर्मा को 25630 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी किरण वालिया को महज 4781 वोट ही मिल पाए थे। इससे पहले 2013 के विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट पर दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 25864 वोटों के अंतर से हराया था। वहीं भाजपा ने उस समय इस सीट पर विजेंद्र गुप्ता को टिकट दिया था, जिन्हें महज 17952 वोट ही मिल पाए।

70 में से 67 सीटें जीती थी AAP

70 में से 67 सीटें जीती थी AAP

दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा जबकि नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे। इस बार AAP ने अपने काम के दम पर जनता से वोट मांगा है। पार्टी को उम्मीद है कि वह अपनी मुफ्त योजनाओं के दम पर एक बार फिर जीत हासिल करेगी। इससे पहले 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें हासिल की थीं। जबकि भाजपा को महज 3 सीटें ही मिली थीं और कांग्रेस के हाथ एक भी सिट नहीं आई थी।

Recommended Video

    Delhi Election 2020: Arvind Kejriwal ने Nomination भरने से पहले कही ये बड़ी बातें |Oneindia Hindi

    Delhi Assembly Election 2020: हरिनगर से टिकट मिलने पर क्या बोले तेजिंदर बग्गा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+