Delhi Assembly Election 2020: हरिनगर से टिकट मिलने पर क्या बोले तेजिंदर बग्गा

नई दिल्ली। दिल्ली की हरिनगर विधानसभा सीट से भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) उम्मीदवार तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा है कि उनकी पार्टी 50 से भी ज्यादा सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि इससे केजरीवाल डरते हैं। जिसके चलते चुनाव से 15 दिन पहले ही दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के दफ्तर में कागजात जलाए गए हैं। बता दें भाजपा ने अपनी पहली सूची में बग्गा को टिकट नहीं दिया था, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया।

बग्गा को दूसरी सूची में जगह मिली

बग्गा को दूसरी सूची में जगह मिली

हालांकि उन्हें सोमवार को पार्टी ने दूसरी सूची में जगह दी। भाजपा ने नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुनील यादव को मैदान में उतारा। वहीं पार्टी ने बग्गा को हरिनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया। इससे पहले भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगवार को अपना नामांकन दाखिल करने से पहले सभी विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है।

CM केजरीवाल ने ट्वीट किया

उन्होंने लिखा, 'एक तरफ- भाजपा, जेडी(यू), एलजेपी, जेजेपी, कांग्रेस, आरजेडी। दूसरी तरफ- स्कूल, अस्पताल, पानी, बिजली, फ्री महिला यात्रा, दिल्ली की जनता। मेरा मकसद है- भ्रष्टाचार हराना और दिल्ली को आगे ले जाना, उनका सबका मकसद है- मुझे हराना।'

दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान

दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान

दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा जबकि नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे। इस बार AAP ने अपने काम के दम पर जनता से वोट मांगा है। पार्टी को उम्मीद है कि वह अपनी मुफ्त योजनाओं के दम पर एक बार फिर जीत हासिल करेगी। इससे पहले 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें हासिल की थीं। जबकि भाजपा को महज 3 सीटें ही मिली थीं और कांग्रेस के हाथ एक भी सिट नहीं आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+