दिल्ली विधानसभा चुनाव: फटा पोस्टर निकला 'केजरीवाल'
लोगों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के पक्ष में वोट दिखाते हैं कि लोगों अब बदलाव चाहते हैं, उनके पास विकल्प मौजूद हुए हैं, वो रूटीन कांग्रेस और भाजपा को वोट देने को मजबूर नहीं हुए हैं।
लेकिन आप पार्टी कोअब जीत के बाद लोगों की कसौटी पर खरा उतरना होगा उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि वह अपनी कही बातों पर अमल करे। वैसे इसमें कोई शक नहीं कि आप की झाड़ू ने.. दिल्ली के विधानसभा में सफाई कर दी है इसलिए लोगों की नजर में आज आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ही देश के रीयल हीरो हैं।
केजरीवाल के इस कामयाबी से उनके गुरू अन्ना हजारे भी काफी खुश हैं। अन्ना ने कहा कि केजरीवाल की जीत से खुश बिलकुल हूं, लेकिन उससे ज्यादा खुश कांग्रेस और शीला दीक्षित की हार से। एक हाथ में झाड़ू लेकर किसी सरकार को चुनौती देना आसान बात नहीं है। क्योंकि ये पुराने पार्टियों के पास पैसा है,सत्ता के कारण पैसा है, ऐसी स्थिति जिस अरविंद ने 24 सीटे लेकर आया, उसने नई क्रांति शुरू की है।













Click it and Unblock the Notifications