Delhi Election: AAP ने गिरिराज सिंह पर लगाया पैसे बांटने का आरोप, चुनाव आयोग से की शिकायत

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर आरोप लगाया है। इस संबंध में AAP नेता संजय सिंह ने बकायदा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने गिरिराज सिंह पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है। संजय सिंह ने इसे लेकर एक के बाद एक ट्वीट किए। उन्होंने कहा, 'केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बुध बिहार फेज 1 रिठाला विधान सभा में रुपया बांटते हुए पकड़े गए हैं भाजपा ने अपने सांसदों को रुपया और दारू बांटने की जिम्मेदारी अलग अलग विधान में दे रखी है चुनाव आयोग सख्त कार्यवाही करे।'

delhi assembly elections 2020, delhi assembly election, delhi, delhi election, aap, aam aadmi party, aap, sanjay singh, bjp, giriraj singh, rithala, दिल्ली विधानसभा चुनाव, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020, दिल्ली चुनाव, भाजपा, आम आदमी पार्टी, संजय सिंह, गिरिराज सिंह

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'घटना स्थल पर मीडिया पहुंचे बुध बिहार फेज 1 रिठाला विधान सभा गिरिराज सिंह को ECI गिरफ्तार करवाए कल ही मैंने चुनाव आयोग को बता दिया था। भाजपा के 240 सांसद और मंत्री दिल्ली की अलग अलग विधान सभाओं में रुक कर गड़बड़ी फैलाएंगे।' एक और ट्वीट में उन्होंने कहा, 'केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रिठाला विधान सभा में रुपया बांटकर चुनाव प्रभावित करने की मुहिम में पकड़े गए।'

हालांकि मामले में डीसीपी रोहणी का कहना है कि गिरिराज सिंह अपने पीएसओ के साथ निजी विजिट पर विजय विहार एक ज्वैलर से मिलने पहुंचे थे। जिसके बाद 06.45 बजे गिरिराज सिंह के पीएसओ ने ही पीसीआर कॉल कर शिकायत की थी कि आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता दुकान के बाहर जमा होकर हंगामा कर रहे हैं। हालांकि मौके पर पुलिस पहुंच गई और स्थिति नियंत्रण में की।

बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री वहां से चले गए। उन्होंने कहा कि आप की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

पीएम मोदी के तंज के बाद अब किरण रिजिजू ने अधीर रंजन के लिए शेयर किया योग वाला वाडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+