दिल्ली सरकार का इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर रजिस्ट्रेशन शुल्क माफी का ऐलान, रोड टैक्स भी नहीं देना होगा
दिल्ली में इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने पर रजिस्ट्रेशन शुल्क में भी छूट, रोड टैक्स माफी का पहले ही ऐल
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर सरकार रजिस्ट्रेशन शुल्क से छूट देगी। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर पंजीकरण शुल्क नहीं देना होगा। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने शुक्रवार को रजिस्ट्रेशन इसकी घोषणा की है। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए केजरीवाल सरकार का एक हफ्ते में ये दूसरा बड़ा कदम है। इससे पहले 11 अक्टूबर को अरविंद केजरीवाल सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन पर रोड टैक्स माफ करने का ऐलान किया था।
Recommended Video

11अक्टूबर को दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने अधिसूचना जारी कर इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स माफ करने का आदेश जारी किया था और पंजीकरण शुल्क की माफी के लिए लोगों के सुझाव मांगे थे। आज रजिस्ट्रेशन शुल्क माफी को लेकर ऐलान कर दिया गया है।
दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है। जिसके चलते ये छूट दी जा रही हैं। रोड टैक्स माफी की घोषणा के बाद दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने जैसा वादा किया था, उसे पूरा किया। ईवी नीति की घोषणा के बाद दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स को माफ कर दिया है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ हैं कि दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहनों के तेजी से फैलाव में देश का नेतृत्व करे।
दिल्ली में प्रदूषण एक बड़ी समस्या है। इसके चलते लगातार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर से सर्दियों के समय अक्टूबर-नवंबर में बहुत ज्यादा परेशानी लोगों को प्रदूषण के चलते उठानी पड़ती है। इसी को देखते हुए ये प्रयास सरकार की ओर से हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications