री-इलेक्शन पर बोले केजरीवाल.-दिल्ली जीती, बीजेपी हारी

नई दिल्ली। जैसे ही यह निश्चित हुआ कि दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव फिर से होंगे, आम आदमी पार्टी वापस अपने आरोप-प्रत्यारोप के रूख में आ गई। बीजेपी पर सीधा हमला बोलते हुए दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा को भंग करने के केंद्र सरकार के फैसले पर कहा है कि दिल्ली जीत गई और बीजेपी हार गई। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने मजबूरी में चुनाव के लिए हां किया है।

यहां आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा भंग करने की उपराज्यपाल नजीब जंग की सिफारिश मंजूर कर ली। कैबिनेट ने यह निर्णय दिल्ली में सरकार बनाने से सभी पार्टियों के इनकार के बाद लिया गया। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने सरकार गठन की संभावनाएं तलाशने के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस को बुलाया था। सभी पार्टियों ने दिल्ली में सरकार बनाने से इनकार करते हुए यहां नए सिरे से चुनाव कराने की बात कही थी।

दिल्ली विधानसभा के लिए पिछले साल हुए चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा हालांकि 31 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत उसके पास नहीं था।

आप को पूरा भरोसा..वो ही वापस आयेंगे

इस चुनाव में आप 28 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही थी। पहली बार चुनाव में उतरी इस नई पार्टी को इतनी सीटें मिलने से समूचा देश हैरान हुआ था। लोगों की आकांक्षा को देखते हुए आप को सरकार बनाने का मौका मिला था, जिसे कांग्रेस ने सशर्त समर्थन दिया था। लेकिन अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप की सरकार 49 दिन ही चल पाई। केजरीवाल ने जन लोकपाल विधेयक पारित कराए जाने में विफलता के बाद 14 फरवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद 17 फरवरी को यहां राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+