दिल्ली: चीनी मांझे से एक और हादसा, पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे इंजीनियर का गला कटा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त के दिन से चीनी मांझे की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। रविवार को पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में बाइक से जा रहे एक इंजीनियर मांझे की चपेट में आ गए। मांझे से इंजीनियर का गला कट जाने के चलते वो बुरी तरह से घायल हो गए। उनको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी इलाके में बीते हफ्ते राखी बंधवाने का जा रहे 28 साल के एक इंजानियर का चाइनीज मांझे से गला कट गया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

Delhi another Man Injured By Kite String Throat Slit

पेशे से इंजीनियर रमन ओबरॉय रविवार को अपनी पत्नी के साथ बाइक पर कहीं जा रहे थे। जब वह सेक्टर-11 रोहिणी जाने के लिए एलिवेटेड रोड फ्लाइओवर से नीचे उतरे। मांझा उनके गले में लिपट गया। रमन को गले पर कटने का अहसास हो गया। किसी तरह से स्कूटी रोककर वह सड़क पर लेट हए। गले से लगाार खून बहने लगा। इस बीच वहां पीसीआर आई और उनको अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पक्षियों की भी जान ले रहा चीनी मांझा

दिल्ली में पतंगबाजी के लिए इस्तेमाल हो रहे चाइनीज मांझे से हादसे हो रहे हैं और लोगों की जानें जा रही हैं। वहीं इस चाईनीज मांझे की चपेट में आकर काफी तादाद में पक्षियों की भी जान जा रही है। 15 से 17 अगस्त के बीच ही दिल्ली में 550 से ज्यादा पक्षियों के मांझे से घायल होने और 200 से ज्यादा पक्षियों की मौत होने की बात सामने आई है।

नेता विपक्ष ने उठाए सवाल

विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने चीनी मांझे की वजह से हो रहे हादसों को देखते हुए सवाल उठाया है कि आखिर प्रतिबंध के बावजूद चीनी मांझा कैसे बिक रहा है। सरकार जानलेवा मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+