कोरोना के कारण यात्रियों की संख्या में भारी कमी, 18 मई से दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल-2 रहेगा बंद
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के मद्देनजर और यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 को 17 मई की मध्य यात्री से अस्थाई रूप से बंद करने का फैसला लिया गया है।
नई दिल्ली, 12 मई। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के मद्देनजर और यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 को 17 मई की मध्य यात्री से अस्थाई रूप से बंद करने का फैसला लिया गया है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना के कारण लोग कम यात्रा कर रहे हैं। वर्तमान में पहले के मुकाबले प्रतिदिन कम से कम 30 हजार कम यात्री एयरपोर्ट पर पहुंच रहे हैं।

Recommended Video
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से घरेलु यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई है। जो संख्या प्रतिदिन 2.2 लाख रहती थी वह घटकर 75 हजार के करीब आ गई है। इसके अलावा कोरोना की दूसरी लहर के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या भी प्रभावित हुई है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली की गर्भवती महिला का दिल दहला देने वाला आखिरी वीडियो वायरल, प्लीज कोरोना को हल्के में न लें....
गौरतलब है कि भारत में आज की तारीख तक कोरोना के 2.29 करोड़ से ज्यादा कोरोना के केस सामने आ चुके हैं, जबकि 2,49,992 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं विश्व स्तर पर बात करें तो दुनियाभर में कोरोना के कुल संक्रमित मामले 15.86 करोड़ हो गए हैं जबकि 32.99 लाख लोगों की इस वायरस के कारण जान जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications