दिल्ली का दम घुटना शुरू! शनिवार को वायु गुणवत्ता का स्तर 'मध्यम', सोमवार तक 'खराब' हो सकती है हवा

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का दम घुटना शुरू हो गया है, कोरोना वायरस संकट के बीच वायु गुणवत्ता में गिरावट महामारी की स्थिति को और भी खराब कर सकता है। दरअसल, लॉकडाउन में काफी हद तक साफ हुई दिल्ली की हवा की गुणवत्ता का स्तर फिर गिरने लगा है। आज यानी शनिवार की सुबह यह मध्यम श्रेणी में रही, जबकि सोमवार तक इसके 'खराब' की श्रेणी में आने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। बता दें कि एक दिन पहले ही पंजाब से पराली जलाने की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं थीं।

जानिए, कैसे तय की जाती है वायु गुणवत्ता

जानिए, कैसे तय की जाती है वायु गुणवत्ता

बता दें कि शनिवार सुबह 9.30 बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 168 था, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। शुक्रवार को यह औसत AQI 134 दर्ज की गई थी। जानकारी के लिए बता दें कि 0 से 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच में 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच के AQI को 'गंभीर' माना जाता है।

इस वजह से खराब हो रही दिल्ली की हवा

इस वजह से खराब हो रही दिल्ली की हवा

शनिवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में आने वाली गिरावट का कारण दक्षिण पश्चिम के शुष्क क्षेत्रों से आने वाली धूल को बताया जा रहा है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता निगरानीकर्ता 'सफर' के अनुसार दक्षिण पश्चिम से आने वाली हवा ने दिल्ली को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। आने वाले समय में राजधानी का और दम घुट सकता है। सफर ने आगे कहा कि दिल्ली से सटे राज्य पंजाब में किसानो ने पराली जलाना शुरू कर दिया है, जिससे शहर की वायु गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।

कोरोना की चेतावनी के बीच पराली जला रहे किसान

कोरोना की चेतावनी के बीच पराली जला रहे किसान

एएनआई ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें एक किसान अपने खेतों में पराली जलाते हुए दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के अमृतसर में किसान अपने खेतों में पराली जला रहे हैं, जो कि आने वाले समय में दिल्ली समेत कई राज्यों में धुंध का कारण बन सकता है। बता दें कि पराली जलाना भारतीय दंड संहिता और 1981 के वायु प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के तहत अपराध है लेकिन बावजूद इसके किसानों ने पराली जलाना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: दुनिया के 1% अमीरों ने पृथ्वी पर कार्बन प्रदूषण में दोगुना योगदान कियाः ऑक्सफैम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+