दिल्ली: अब तक मलेरिया के 88, डेंगू के 49 और चिकनगुनिया के 35 मामले सामने आए
नई दिल्ली। मॉनसून की बारिश के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है और इस प्रकोप में पनपते हैं डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे रोग, जिनके प्रति लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। आपको जानकर हैरत होगी कि राजधानी में जुलाई के पहले चार सप्ताह में मलेरिया के कम-से-कम 42 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद दिल्ली में वेक्टर जनित रोग से प्रभावित लोगों की संख्या 88 तक पहुंच गयी है।

दिल्ली नगरपालिका परिषद (एसडीएमसी) की रिपोर्ट
दिल्ली नगरपालिका परिषद (एसडीएमसी) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में मलेरिया के दो, मार्च और अप्रैल में एक-एक, मई में 17, जून में 25 और 28 जुलाई तक 42 मामले प्रकाश में आए हैं। इस साल डेंगू के कुल 49 मामले सामने आए। तो वहीं 19 लोग चिकनगुनिया से पीड़ित पाए गए हैं।

अगस्त-सिंतबर और अक्टूबर में रहना होगा सावधान
अगस्त, सितंबर और अक्टूबर ऐसे महीने है जब मच्छरों का प्रकोप बहुत ज्यादा बढ़ जाता है इस कारण स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्लीवासियों को सचेत रहने के लिए कहा है। मेडिकल डिपार्टमेंट के मुताबिक हर साल इन महीनों में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है।

क्या है कारण
इन महीनों में बारिश के कारण जगह-जगह हुए जलभराव होता है, रुके हुए पानी में पोषण ज्यादा होता है और इस कारण मच्छरों की पैदावार बढ़ जाती है जो कि इंसानों के हेल्थ के लिए अच्छी बात नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के टिप्स
- डेंगू का मच्छर साफ-स्थिर पानी में पैदा होता है इसलिए अपने घरों में या आस-पास पानी बेवजह स्टोर ना करें।
- घर में कूलर, गमले, घर की छतों पर अधिक दिनों तक पानी का जमाव न होने दें।
- कूलर का पानी रोज बदलें।
- घर से बाहर हमेशा फूल कपड़ों में निकलें।
- फीवर आने पर डॉक्टर की मदद लें।












Click it and Unblock the Notifications