बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी, घर से चोरी हुआ लाखों कैश और ज्वेलरी

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बेटी की डोली उठने से पहले ही पिता की अर्थी उठ गई। यहां एक 57 वर्षीय डॉक्टर का शव उसके घर से बरामद किया गया है। उत्तरीपश्चिमी दिल्ली स्थित डॉक्टर के घर से लाखों की ज्वेलरी और कैश भी गायब है।

नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बेटी की डोली उठने से पहले ही पिता की अर्थी उठ गई। यहां एक 57 वर्षीय डॉक्टर का शव उसके घर से बरामद किया गया है। उत्तरीपश्चिमी दिल्ली स्थित डॉक्टर के घर से लाखों की ज्वेलरी और कैश भी गायब है। अगले महीने ही डॉक्टर की बेटी की शादी होनी थी। इस कारण ही घर में काफी कैश और ज्वेलरी मौजूद थी। मृत डॉक्टर की पहचान डॉ. मुकीम अहमद इकबाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया है और उसकी रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण उजागर हो पाएगा।

Death

उत्तरीपश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक घर से पुलिस ने डॉक्टर का शव बरामद किया है। मृतक मुकीम अहमद इकबाल का शव पुलिस को उनके घर में मिला। उनके एक रिश्तेदार ने सोमवार सुबह 10:30 बजे पुलिस को इकबाल की मौत के बारे में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि घटनास्थल से काफी कैश और ज्वेलरी भी गायब थी। पुलिस ने बताया कि घर से करीब 4 से 5 लाख कैश और 5 लाख की ज्वेलरी गायब है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: अमिताभ बच्चन ने ममता बनर्जी से क्यों कहा, 'मुझे दोबारा यहां मत बुलाना'

इकबाल की बेटी की शादी अगले महीने 9 दिसंबर को होनी थी। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शादी के कारण घर और अलमारी में काफी कीमती सामान मौजूद था। पुलिस को शक है कि आरोपी को परिवार का परिचित ही है, क्योंकि घर का दरवाजा खुला हुआ था। अधिकारी ने कहा, 'ये जांच की जा रही है कि परिवार के किसी जानने वाले ने तो ऐसा नहीं किया, जिसे घर की शादी के बारे में मालूम था। शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं हैं, जिससे लगता है कि इकबाल की मौत दिल का दौरा पड़ने से भी हो सकती है।'

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के डिप्टी पुलिस कमिश्नर असलम खान ने कहा कि मौत का असली कारण ऑटोप्सी रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पता चल सकेगा।

ये भी पढ़ें: ट्रेन में सीट गिरने से हुई थी महिला की मौत, परिवार को 4.39 लाख रुपये का मुआवजा देगा रेलवे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+