कुतों को खाना खिलाने पर भीड़ ने पीटा, कहा- कश्मीरी आतंकी वापस जाओ, 4 लोग गिरफ्तार

इस मामले एक पीड़ित ने कहा कि हम इस कॉलोनी में काफी सालों से किराए पर रह रहे हैं। लेकिन यहां के लोग नहीं चाहते कि हम यहां रहें।

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली की सनलाइट कॉलोनी में भीड़ ने पांच कश्मीरी लोगों की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि सनलाइट कॉलोनी में 30-40 लोगों की भीड़ ने उन लोगों को कथित रूप से घेर लिया और उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी। पांच पीड़ितों में से चार महिलाएं हैं। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि चूंकि वह कश्मीर से हैं इसलिए उन्हें निशाना बनाया गया।

'इसलिए पीटा गया क्योंकि वो कश्मीरी हैं'

'इसलिए पीटा गया क्योंकि वो कश्मीरी हैं'

पांच लोगों में से एक 40 साल का शख्स और उसकी बहनें और मंगेतर थीं। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद दोनों ही पक्षों ने पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायतें दर्ज कराई थी। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें इसलिए पीटा गया क्योंकि वो कश्मीरी हैं। वहीं कॉलोनी के रहने वाले लोगों का कहना है कि ये लड़ाई कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार कुत्तों को खाना डालता है जिससे आवारा कुत्ते गली में इकट्ठे हो जाते हैं और लोगों को काटते हैं। इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

'कॉलोनी में काफी सालों से किराए पर रह रहे हैं'

'कॉलोनी में काफी सालों से किराए पर रह रहे हैं'

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक इस मामले एक पीड़ित ने कहा कि हम इस कॉलोनी में काफी सालों से किराए पर रह रहे हैं। लेकिन यहां के लोग नहीं चाहते कि हम यहां रहें। पीड़ित ने कहा लोग उनकी पिटाई करते वक्त 'कश्मीरी आतंकवादी वापस जाओ' के नारे लगा रहे थे। इस घटना के बाद 40 साल के पीड़ित ने मामले की शिकायत करते हुए कहा कि गुरुवार रात को मेरी मंगेतर, मेरी बहनों से मिलने घर आई थी। हम उसको वापस होटल छोड़ने जा रहे थे। लेकिन तभी वहां के लोग हाथों में डंडा लेकर हमारी तरफ आए और 'कश्मीरी आतंकवादी वापस जाओ' के नारे लगाने लगे। उन्होंने मुझे और मेरी बहनों को मारा। जब हमने रिकॉर्डिंग के लिए अपना फोन निकाला तो उन्होंने हमारा फोन भी तोड़ दिया।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस कर रही है जांच

युवक ने बताया कि हमने इस बारे में पहले भी पुलिस को शिकायत की थी कि यहां के लोग हमें रहने नहीं देना चाहते।उन्होंने बताया कि लोग हमें केवल इसलिए टारगेट करते हैं क्योंकि हम कश्मीरी हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित का कहना था कि इससे पहले भी दो बार उस पर हमला हो चुका है और वह डर के साए में इस इलाके में रह रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+