BJP विधायक का विवादित बयान, कहा- 2024 तक हिंदू राष्ट्र हो जाएगा भारत

Recommended Video

    BJP MLA Surendra Singh का Controversial Statement, 2024 तक हिन्दू राष्ट्र होगा India ।वनइंडिया हिंदी

    बलियाः भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने विवादित बयान दिया है। यूपी के बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि साल 2024 तक भारत हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। विधायक ने कहा है कि देश में सिर्फ वही मुसलमान भारत में रह पाएंगे जो हिंदुस्तानी संस्कृति को अपनाएंगे। इस बयान के बाद जब विवाद बढ़ा तो भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि ये किसी की निजी राय हो सकती है उनकी पार्टी 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धान्त में विश्वास रखती है।

    भाजपा विधायक ने दिया विवादित बयान

    भाजपा विधायक ने दिया विवादित बयान

    भारतीय जनता पार्टी के इस विधायक सुरेंद्र सिंह यही रुके और कहा कि देश में बहुत कम मुसलमान ही राष्ट्रभक्त हैं। विधायक ने कहा कि साल 2024 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।

    बीजेपी ‘सबका साथ, सबका विकास‘ के सिद्धान्त में विश्वास रखती है।

    बीजेपी ‘सबका साथ, सबका विकास‘ के सिद्धान्त में विश्वास रखती है।

    इस मुद्दे पर आगे बोलते हुए विधायक ने कहा कि ‘हिन्दू राष्ट्र बनने पर जो मुसलमान हमारी संस्कृति को आत्मसात करेंगे, वे ही भारत में रह पाएंगे।' भाजपा विधायक के इस विवादित के बाद पार्टी ने उनसे पल्ला झाड़ लिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि ये किसी भी निजी राय है, बीजेपी ‘सबका साथ, सबका विकास‘ के सिद्धान्त में विश्वास रखती है।

    राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

    राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

    भारतीय जनता पार्टी विधायक ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया और कहा कि राहुल गांधी में भारत और इटली का दो तरह का संस्कार है। आगे विधायक ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष को जर्सी बछड़ा करार दे दिया। विधायक का कहना था कि राहुल कभी भी भारतीयता के दर्द को नहीं समझ सकते है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+