दिल्‍ली में बहुत जल्‍द 'डोर स्टेप डिलीवरी' में जुड़ेंगी 30 और सेवाएं

नई दिल्‍ली। दिल्ली सरकार लोगों के डोर स्टेप डिलीवरी सेवाएं पहुंचाने की अपनी प्रमुख योजना में इसी माह बहुत जल्‍द 30 और सेवाओं को शामिल करने जा रही है। दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस कदम से लोगों के द्वार तक पहुंचाई जाने वाली सरकारी सेवाओं की संख्या बढ़कर अब 70 से अधिक हो जाएगी। इसका मतलब यह है कि लोगों को अब इन काम के लिए दिल्ली सरकार के दफ्तर जाने और वहां लाइन में लगने की जरूरत नहीं रह जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि एक फरवरी से जिन 30 नयी सेवाओं को इस योजना में शामिल किया जाएगा, उनकी घोषणा बाद में की जाएगी।

दिल्‍ली में बहुत जल्‍द डोर स्टेप डिलीवरी में जुड़ेंगी 30 और सेवाएं

क्या है डोरस्टेप योजना?

दिल्ली की जनता को जाति प्रमाण पत्र, शादी का रजिस्ट्रेशन, पानी-बिजली कनेक्शन जैसी सेवा अपने घर पर ही मिल सकेगी। दिल्ली की केजरीवाल सरकार का दावा है कि ऐसा दुनिया में पहली बार हो रहा है जिसमें जनता को फ़िलहाल 40 तरह की सेवा पाने के लिए सरकारी विभाग या दफ्तर में नहीं जाना पड़ेगा। इससे जनता को ना तो लंबी-लंबी लाइन में लगने की जरूरत होगी और ना ही दलाल उनका शोषण कर पायेंगे। दिल्ली सरकार खुद आवेदक के घर आकर उसे सेवा उपलब्ध कराएगी।

कैसे मिलेगी डोरस्टेप डिलीवरी सेवा?

दिल्ली सरकार ने इन सभी सेवाओं के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 1076 जारी किया है। आवेदक या सेवा लेने के इच्छुक नागरिक को उस नंबर पर फोन करके 'मोबाइल सहायक' से अपॉइंटमेंट लेना होगा। आवेदक को यह बताना होगा कि दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि को वे किस समय अपने घर बुलाना चाहते हैं।

सुबह 9 से रात 9 बजे के बीच आवेदक मोबाइल सहायक के साथ अपॉइंटमेंट तय कर सकते हैं। इसके बाद इस तय समय के मुताबिक मोबाइल सहायक एक टैबलेट के साथ आवेदक के बताए पते पर आएगा। यहां संबंधित सेवा के लिए जरूरी दस्तावेज टैबलेट पर अपलोड कर दिया जायेगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद मोबाइल सहायक 50 रुपये सुविधा शुल्क के रूप में लेगा। इसके कुछ समय बाद सर्टिफिकेट आवेदक को चाहिए, वह डाक के जरिए उसके घर पहुंच जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+