दिल्ली: अक्षरधाम फ्लाईओवर पर बेकाबू बस ने 7 कारों को मारी टक्कर, तीन जख्‍मी

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के अक्षरधाम मंदिर के पास फ्लाईओवर पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की वजह से वहां काफी जाम लग गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक पुलिस ने खुलवाया। मिली जानकारी के मुताबिक, इस भीषण हादसे में कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। पुलिस ने बताया कि एक बेकाबू बस ने फ्लाईओवर पर 7 गाड़ियों को टक्‍कर मारा।

दिल्ली: अक्षरधाम फ्लाईओपर पर बेकाबू बस ने 7 कारों को मारी टक्कर, तीन जख्‍मी

जानकारी के मुताबिक इस हादसे की शुरुआत उस समय हुई जब एक बस और ऑटो की आपस में टक्कर हो गई। जिसके बाद वहां मौजूद कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। एक के बाद एक सात कारों की भिड़ंत हुई। हादसे में एक बस और ऑटो भी क्षतिग्रस्त हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बस और कार के बीच में दबकर पूरी तरह से पिचक गया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान एक दोपहिया वाहन चालक भी इसकी चपेट में आ गया। ‌हादसे में उसे काफी चोटें लगी है। हादसे के बाद अक्षरधाम के सामने मौजूद सड़क पर लंबा जाम लग गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल जाम खुलवाने के लिए पहले वाहनों को दूसरे रास्ते से भेजा और उसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए क्रेन को बुलवाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+