दिल्ली: कैंसर का इलाज करा रहे तीन मरीजों को कोरोना संक्रमण

नई दिल्ली। दिल्ली में कैंसर के तीन मरीजों को कोरोना का संक्रमण पाया गया है। ये तीनों दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के मरीज हैं। कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद तीनों को कैसर इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया है। इस अस्पताल के डॉक्टर समेत मेडिकल स्टाफ के 21 लोगों में अब तक कोरोना पाया जा चुका है। यहां कार्यरत एक डॉक्टर के भाई यूके से आए थे, जिनसे उनको संक्रमण हुआ और उनसे अस्पताल के स्टाफ के 20 लोग संक्रमित हुए। अब कैंसर के मरीजों में भी संक्रमण पाया गया है।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, हम संयुक्त राष्ट्र में चीन के प्रवक्ता की ओर से दिए बयान को खारिज करते हैं।

दिल्ली के शाहदरा स्थित दिल्ली राज्य कैंसर अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों में से संक्रमित स्वास्थ्यकर्मियों के संपर्क में आने वाले 16 मरीजों को संदिग्ध मानकर सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें तीन पॉजिटिव आए। इस अस्पताल के 50 डॉक्टर और नर्स को आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। इनमें अस्पताल के चिकित्सा निदेशक भी शामिल हैं।

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 51 नए मामले आने के बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 720 हो गई है। दिल्ली में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 है। अब तक दिल्ली में कोरोना के 25 हॉटस्पॉट की पहचान की गई है। इनको सील कर दिया गया है।

देश में कोरोना वायरस से अबतक 169 लोगों की मौत हो चुकी है और 5865 लोग इससे संक्रमित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 591 मामले सामने आए हैं, वहीं इस दौरान 20 लोगों की मौत हो गई है।

दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या 15 लाख को पार कर गई है। वहीं अब तक 89 हजार से ज्यादा लोगों की जान ये वायरस ले चुका है। करीब 3 लाख 37 हजार लोग अब तक इस बीमारी से रिकवर कर चुके हैं। 11 लाख से ज्यादा लोग अभी भी इसकी चपेट में हैं। ये वायरस चीन के वुहान से शुरू हुआ था लेकिन वहां अब पहले के मुकाबले काबू में है। जबकि दुनियाभर में इसका कहर है। इस समय ये इटली, फ्रांस, स्पेन, अमेरिका और इंग्लैंड जैसे मुल्कों में कहर बरपा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+