Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली: जींस फैक्ट्री में लगी आग, दो मजदूरों की मौत

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के गांधी नगर में एक जींस बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई। गांधी नगर में स्थिति तीन मंजिला इमारत में ये आग रविवार रात करीब 11.50 पर लगी थी। आग पर काबू पाने के लिए 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आग में मारे गए दो मजदूरों के नाम फैजान (22) और सेहमत (30) थे। ये दोनों यूपी के शाहजहांपुर से थे।

delhi 2 labourers died in jeans factory fire

डीसीपी (शाहदरा) नुपूर प्रसाद ने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आग के कारणों के बारे में पुलिस का कहना है कि आग के कारण शॉर्ट सर्किट हो सकते हैं।

पुलिस ने कहा कि इमारत मालिक किशोर अग्रवाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ तीसरी मंजिल पर रहते हैं। वहीं अन्य दो मंजिल को किराए पर दे रखा है। पुलिस ने बताया कि आग पहली और दूसरी मंजिल पर लगी थी। फर्स्ट फ्लोर पर कपड़ों की सिलाई का काम किया जाता है, वहीं सबसे नीचे के माले को गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

आग के कारणों की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि कारखाने में आठ मजदूर नियोजित तरीके से काम करते हैं। आम तौर पर ये आठ घंटे से ज्यादा काम नहीं करते हैं लेकिन रविवार को फैजान और सेहमत ने ओवरटाइम काम करने का फैसला किया। प्रसाद ने बताया कि जब कपड़ों पर प्रेस कर रहे थे तो आग लग गई।

आग नीचे से लगी थी तो तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। आग में फैजान और सहमत अंदर फंस गए। इन्हें निकालने की काफी कोशिश की गई लेकिन ये संभव नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर की इस पोस्ट ने जीत लिया दिल, लड़कियों के लिए कही ये बात

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+