पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर की इस पोस्ट ने जीत लिया दिल, लड़कियों के लिए कही ये बात
Recommended Video

कराचीः पाकिस्तान महिला क्रिकेटर सना मीर की एक पोस्ट खूब वायरल हो रही है, वजह है हेयर रिमूवर विज्ञापन को लेकर उनका ना कहना। पाकिस्तान महिला क्रिकेट ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए लिखा- वह अपने जीवन में अभी हेयर रिमूवर के लिए विज्ञापन नहीं करेंगी। इनके लिए उन्होंने वजह भी बताई है, वजह जानकर लोग उन्हें शाबाशी दे रहे हैं। सना की इस पोस्ट को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं।

पाकिस्तान महिला खिलाड़ी ने कही ये बात
मीर सना का कहना है कि हाल ही में भारत और पाकिस्तान में दिखाए जाने वाले हेयर रिमूवर क्रीम के विज्ञापन को देखने के बाद इस बारे में बोलने पर मजबूर हुई। उनका कहना था कि विज्ञापन इस बात का बढ़ावा देते हैं कि लड़की कैसी दिखती है, ये गलत बात है।
वायरल हुई महिला क्रिकेटर की पोस्ट
महत्वाकांक्षी महिला खिलाड़ियों के लिए मीर ने फेसबुक पर लिखा-खेल के मैदान में आपके मजबूत हाथ चाहिए, न कि चिकनी भुजाएं। मीर ने कहा कि सबसे बुरी बात यह है कि युवा लड़कियों को एक संदेश देने के बजाय, उनकी त्वचा का रंग या बनावट जिससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम बॉडी शेमिंग और ऑब्जेक्टिफिकेशन का प्रचार कर रहे हैं और इस पर कोई कुछ कहता भी नहीं है।

मीर ने महिला खिलाड़ियों के लिए कही ये बात
मीर ने आगे कहा कि आज अगर दुनिया में टॉप महिला खिलाड़ी अपने अपने शिखर पर हैं तो वह उनकी काबिलियत के दम पर हैं, न कि अपनी स्किन के कलर के दम पर। मीर ने आगे कहा कि खेल के मैदान पर मजबूत हाथ चाहिए न की नाजुक।

मीर ने ठुकरा दिए कई विज्ञापन ऑफर
मीर का कहना था कि उन्होंने सौंदर्य उत्पादों के प्रचार के लिए मिले कई ऑफर ठुकरा दिए। इसके लिए उन्होंने आगे कहा कि मैं सभी प्रायोजकों और सेलिब्रिटीज से निवेदन करती हूं कि जब हम युवा लड़कियों के सपने पूरा करने के लिए जुड़ते हैं तो हम उन्हें बजाय संकोची बनाने के असली आत्मविश्वास वाला रास्ता बताएं।












Click it and Unblock the Notifications