पेचकस से खेल रहा था एक साल का मासूम, गले में फंसने से दर्दनाक मौत
नई दिल्ली। दिल्ली के वजीराबाद में ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जो ये दर्शाती है कि छोटी सी लापरवाही मासूमों की जान भी ले सकती है। दरअसल, वजीराबाद में पेचकस से खेलने के दौरान एक बच्चे की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बताया कि वजीराबाद इलाके में मंगलवार को पेचकस से खेलते-खेलते उसे गले में डाल लेने की वजह से एक साल के मासूम की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बच्चा पेचकस के साथ खेल रहा था और उसने अचानक पेचकस को गले में डाल लिया। ये एक साल का बच्चा काफी देर से इस पेंचकस के साथ खेल रहा था, लेकिन घरवालों ने उसके हाथ से पेंचकस नहीं लिया। इस दौरान खेल-खेल में ही इस बच्चे की मौत हो गई। खेलने के दौरान हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
बच्चे की मौत से घर में मातम का माहौल
इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जबकि इस घटना के बाद ऐसी लापरवाही को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। दरअसल, इस तरह के हादसे अन्य लोगों के लिए भी सबक हैं। अक्सर परिजन बच्चों को रोने के डर से खतरनाक चीजों को उनके हाथ से नहीं लेते हैं। ऐसे में समझने की जरुरत है कि एक छोटी सी लापरवाही परिजनों को भारी पड़ सकती है और उनके बच्चों की जान आफत में पड़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications