अमेरिका से 75 करोड़ डॉलर में खरीदी जाएंगी 145 हॉवित्जर गन

नई दिल्‍ली। आखिरीकार शनिवार को रक्षा मंत्रालय ने अमेरिका से 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर की कीमत वाले 145 अल्ट्रा लाइट होवित्जर्स की डील को मंजूरी देकर इसकी खरीद का रास्ता साफ कर दिया। साथ ही रक्षा मंत्रालय ने 18 धनुष आर्टिलरी गनों के एकमुश्त प्रॉडक्शन को भी मंजूरी दे दी।

m777-us-india-howitzer-guns

बोफोर्स स्कैंडल के करीब तीन दशकों में बाद इंडियन आर्मी के लिए पहली बार हॉवित्जर गनों की खरीद होगी। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में 28,000 करोड़ रुपए की नई योजनाओं सहित 18 प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

अनिवार्यता की स्वीकार्यर्ता (एओएन) हासिल करने वाली एक अन्य परियोजना 13,600 करोड़ की लागत से 'भारतीय खरीद' श्रेणी के तहत अगली पीढ़ी के छह मिसाइल पोतों के निर्माण का प्रस्ताव है। इससे नौसेना को कांट्रैक्ट्स जारी करने की अनुमति मिलेगी।

रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनकी आपूर्ति भारत में होगी जिससे परिवहन लागत में काफी कमी लाने में मदद मिलेगी। सूत्रों ने बताया कि डीएसी ने 25 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली बंदूकों की आपूर्ति अवधि भी कम कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+