वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, केंद्र ने 2,236 करोड़ के रक्षा सौदों को दी मंजूरी
नई दिल्ली, 23 नवंबर: केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए 2,236 करोड़ रुपए के रक्षा सौदे को मंजूरी दी है। मंगलवार को रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में वायुसेना के आधुनिकीकरण और संचालन संबंधी जरूरतों के लिए 2236 करोड़ रुपए के प्रस्तावों के लिए स्वीकृति की आवश्यकता (एओएन) को मंजूरी दी गई।

'मेक इन इंडिया' नीति के तहत 2,236 करोड़ रुपए के इस खरीद प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि वायुसेना ने GSAT-7C सैटेलाइट और रियल टाइम कनेक्टिविटी के लिए ग्राउंड हब्स सॉफ्टवेयर रेडियो को लेकर ये प्रस्ताव दिया था। इस प्रोजेक्ट को लेकर रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इसमें देश में सेटेलाइट लॉन्च के पूर्ण डिजाइन और विकास पर काम किया जाएगा। जिसे आज मंजूरी दे दी गई।












Click it and Unblock the Notifications