सरहद के रखवाले की हौसला अफजाई की मनोहर पर्रिकर ने

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को राष्ट्र के लिए जान न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की स्मृति में बने तवांग युद्ध स्मारक में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की चीन से लगने वाली सरहद पर चौकस जवानों से बात की। उनकी हौंसला अफजाई की।

Defence minister reviews Operational Preparedness in North East

सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह

वे शुक्रवार को असम और अरुणाचल प्रदेश के दो दिन के दौरे पर तेजपुर पहुंचे। तेजपुर वायुसेना स्टेशन पर रक्षामंत्री का स्वागत सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह, पूर्वी कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एम.एम.एस.राय और सेना तथा वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

सोलमारा सैन्य स्टेशन

आगमन के बाद रक्षामंत्री को गृह राज्यमंत्री श्री किरण रिजिजू ने सोलमारा सैन्य स्टेशन का भ्रमण कराया। जहां उन्होंने सेना के जवानों से बातचीत की। रक्षामंत्री ने सेना में अनुशासन के उच्च स्तरों और युद्ध के लिए तैयारियों के साथ-साथ दुर्गम क्षेत्रों में उत्तम कार्य के लिए जवानों की प्रशंसा की। इसके बाद रक्षामंत्री श्री पर्रिकर गजराज कोर के मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने राज्य में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

आतंकवाद निरोधी ऑपरेशन

रक्षामंत्री को राज्य में आतंकवाद निरोधी ऑपरेशन की जानकारी दी गयी और इस संबंध में स्थिति सामान्य करने के लिए लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन में नागरिक प्रशासन, राज्य पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों के बीच तालमेल से प्राप्त सफलता की जानकारी दी गयी।

रक्षामंत्री ने शनिवार को अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया और इन क्षेत्रों में तैनात जवानों से बातचीत कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। देश के रक्षा मंत्री बनने के बाद उनका यह पहला पूर्वोत्तर भारत का दौरा है। उन्होंने दो दिनों तक यहां के स्थानीय लोगों से भी विभिन्न मसलों पर बात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+