जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा आतंकी मुठभेड़ में शहीद जवानों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि, बोले-आपको कभी नहीं भूल पाएंगे
J&K: शहीद जवानों को रक्षा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि, बोले-आपको कभी नहीं भूल पाएंगे
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में हंदवाड़ा में आतंकियों और भारतीय सेना के जवानों के बीच हुए मुठभेड़ में कर्नल और मेजर समेत सेना के 5 जवानों ने अपनी जान गंवाकर बंधकों को आजाद करवाया और 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में शनिवार को आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिलते ही सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर कर्रावई शुरू कर दी थी। सेना ने दो आतंकवादियों का सफाया कर दिया। लेकिन इस दौरान दो सेना अधिकारी, सेना के दो जवान और जम्मू कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए। इस आतंकी मुठभेड़ में सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर आशुतोष शर्मा, 21 राष्ट्रीय राइइल्स के मेजर अनुज सूद, नायक राजेश, लांस नायक दिनेश के के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर शकील काजी शहीद हो गए।
Recommended Video

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी बहादूरी और उनके सर्वोच्च बलिदान की तारीफ की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में हमारे जवानों ने अनुकरणीय साहस दिखाया और देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। हम उनकी बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। भारत इन बहादुर शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि मैं देश के इन वीर जवानों को नमन करता हूं। रक्षामंत्री ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हमारे सैनिको की मौत से जो क्षति हुई है। उससे मैं बेहद दुखी हूं। उन्होंने देश के लिए अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बड़ा बलिदान दिया है।
वहीं सेना अध्यक्ष एमएम नरवणे और भारतीय सेना की सभी रैंकों ने हंदवाड़ा में आतंकवादियों से लड़ने और उन्हें खत्म करने के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों जवानों को श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि नार्थ कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में जवानों ने दो विदेशी आंतकियों को मार गिराया है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications