रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा, नोटबंदी से आतंकवाद को लगा बड़ा झटका, पत्थरबाजों की संख्या में आई कमी
नई दिल्ली। नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि नोटबंदी की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इससे आतंकवाद को तगड़ा झटका लगा है। उन्होंने कश्मीर के पत्थरबाजों को लेकर कहा कि नोटबंदी के बाद पत्थरबाजों को मिलने वाला पैसा घटा है, जिसकी वजह से पत्थरबाजों की संख्या में तगड़ी कमी आई है।

घटा देह व्यापार
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि नोटबंदी से देश में देह व्यापार में कमी आई है। उन्होंने कहा कि पहले देह व्यापार के दलालों को नकद में भुगतान किया जाता था, लेकिन नोटबंदी की वजह से इसमें कमी आई, जिससे की देह व्यापार का धंधा घटा है। हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई आंकड़ा नहीं पेश किया। उन्होंने यह भी कहा है कि इससे महिलाओं की तस्करी में भी कमी आई है।












Click it and Unblock the Notifications