रक्षा मंत्री ने कहा- फंड की कमी नहीं, खरीद सकते हैं जरूरी हथियार

नई दिल्लीः हाल ही में तीनों सेनाओं के लिए हथियारों की कमी और आधुनिकीकरण पर संसद की रक्षा संबंधी स्थायी समिति ने सवाल उठाए थे। इन्हें सवालों के जवाब में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सेनाओं के आधुनिकीकरण और जरूरी गोला बारूद खरीदने के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। रक्षा मंत्री ने कहा कि सेना जरुरी हथियार खरीद सकती है। उन्होंने आगे इस मामले में बोलने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि वो इस मामले में संसद में ही जवाब देंगी।

defence minister nirmala sitharamam funds for military will answer in Parliament

बता दें, मंगलवार को लोकसभा में पेश संसद की रक्षा मामलों की स्थाई समिति ने सेना के आधुनिकीकरण को लेकर एक रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें गंभीर चिंताएं जताई गई थी। ये समिति को भारतीय जनता पार्टी नेता मेजर जनरल बीसी खंडूरी हैड कर रहे थे।

बता दें, केंद्र सरकार ने सेना के आधुनिकीकरण के लिए 21,338 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। जिस पर जानकारों का कहना है कि ये काफी कम है।

बता दें, इस बार नेट डिफेंस बजट 2018-19 के लिए 2.79 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे, जो GDP का केवल 1.49 फीसदी है। यह आंकड़ा चीन के साथ 1962 में हुई जंग के बाद सबसे कम बताया जा रहा है।

आधुनिकीकरण सेना के पास सामान्य तौर पर उसके हथियारों और उपकरणों का 30 % स्टेट-ऑफ-द-आर्ट टेक्नॉलजी कैटिगरी, 40 % करंट टेक्नॉलजी और 30 % विंटेज कैटिगरी का होना चाहिए। लेकिन सेना के लिए चिंता की बात है क्योंकि 12 लाख जवानों से भी बड़ी भारतीय सेना के पास 8% स्टेट-ऑफ-द-आर्ट, 24% करंट और 68% विंटेज कैटिगरी के हथियार मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- सेना के फंड को लेकर सरकार की आलोचना, संसदीय समिति ने सौंपी रिपोर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+