रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर की एचटीटी-40 वाली टेस्‍ट राइड

बेंगलुरु। शुक्रवार को रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने देश में तैयार पहले ट्रेनर जेट एचटीटी-40 में उड़ान भरी। पूरी तरह से स्‍वदेशी तकनीक पर आधारित इस ट्रेनर जेट के साथ हिंदुस्‍तान एरोनॉटिक्‍स लिमिटेड यानी एचएएल के हिस्‍से एक नया सुनहरा अध्‍याय जुड़ गया है।

रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर की एचटीटी-40 वाली टेस्‍ट राइड

रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर की एचटीटी-40 वाली टेस्‍ट राइड

-
-
-

टीम को दी पार्रिकर ने बधाई

शुक्रवार को इसका एक और टेस्‍ट था और मनोहर पार्रिकर ने इसमें उड़ान भरकर इसे सफल करार दिया। इसकी पहली इनॉग्रेशन फ्लाइंग में रक्षा मंत्री पार्रिकर जहां एयरक्राफ्ट के कॉकपिट में थे तो ग्रुप कैप्टन सी सुब्रमण्यम और ग्रुप कैप्टन वेणुगोपाल इसे उड़ा रहे थे। इस ट्रेनर जेट को सिर्फ 12 माह के अंदर तैयार किया है।

आईएएफ का पूरा सपोर्ट

इस मौके पर पर्रिकर ने एचएएल की टीम को बधाई देते हुए कहा, यंग टीम ने सिर्फ एक साल के छोटे से समय के अंदर न सिर्फ इस एयरक्राफ्ट को तैयार किया बल्कि इसे उड़ने के लायक भी बनाया। उन्‍होंने कहा कि इसे एचएएल ने तैयार किया है और इसे इंडियन एयरफोर्स की ओर से पूरा सपोर्ट है।

अब तक आठ बार भरी उड़ान

इस एयरक्राफ्ट में करीब 80% इक्विपमेंट्स स्वदेशी हैं। जबकि करीब 50% इक्विपमेंट्स प्राइवेट कंपनियों ने तैयार किए हैं। आपको बता दें कि 31 मई को भी इस एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी थी जो कि काफी सफल साबित हुई थी। अब तक इस एयरक्राफ्ट ने आठ बार उड़ान भर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+