रक्षा मंत्री पार्रिकर ने कहा, मजाक में दिया था रिटायरटमेंट वाला बयान
पणजी। रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने रिटायरमेंट पर अपने पहले दिए हुए बयान को खारिज कर दिया है। पार्रिकर ने 60 साल की उम्र होने पर राजनीति से संन्यास के संकेत दिए थे।

अब उन्होंने कहा है कि उनके बयान को संन्यास से न जोड़ा जाए। पार्रिकर ने इस मामले में सफाई दी और कहा कि उन्होंने बयान गंभीरतापूर्वक नहीं, बल्कि माजक के मूड में दिया था।
रक्षामंत्री पार्रिकर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि लोगों को 60 साल के होने के बाद रिटायरमेंट के बारे में सोचना चाहिये। गोवा की राजधानी पणजी से 10 किलोमीटर उत्तर में स्थित मापुसा शहर में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्रिकर ने यह बात कही थी।
उन्होंने यह भी कहा कि उनका ध्यान हमेशा गोवा पर रहेगा। अगर राज्य सरकार गलत रास्ते पर चलेगी तो वे उसे सही रास्ते पर लेकर आएंगे। पार्रिकर ने कहा कि लोगों को 60 साल के होने के बाद रिटायरमेंट के बारे में सोचना चाहिये।
13 दिसंबर को मैं 60 साल का हो जाउंगा। इसे देखते हुए मैंने इस बारे दो-तीन साल पहले से ही सोचना शुरू कर दिया था। बड़ी जिम्मेदारी निभाने की मेरे मन में कोई दिलचस्पी नहीं है।
आपको बता दें कि मनोहर पार्रिकर ने वर्ष 2012 में गोवा के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। पिछले वर्ष रक्षामंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications