DAC ने सेनाओं को ताकतवर बनाने के लिए दी 46,000 करोड़ रुपए की रकम को मंजूरी, नेवी को मिलेंगे यूटिलिटी हेलीकॉप्टर्स
नई दिल्ली। रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) की ओर से शनिवार को 46,000 करोड़ की रकम को मंजूरी दी गई है। डीएसी की ओर से इस रकम को मिली मंजूरी कई हथियार सिस्टम और सेनाओं के लिए दूसरे साजो-सामान को खरीदने में मदद मिल सकेगी। डीएसी की ओर से शनिवार को दी गई मंजूरी में भारतीय नौसेना के लिए 111 यूटिलिटी हेलीकॉप्टर्स की खरीद का रास्ता साफ हो सका है। इन हेलीकॉप्टर्स को 21,000 करोड़ रुपए की मदद से खरीदा जाएगा।

सेना के लिए खरीदी जाएंगी नई तोप
डीएसी ने 46,000 करोड़ की जिस रकम को स्वीकृति दी है उसमें से 24,879.16 करोड़ रुपए की रकम दूसरे प्रस्तावों के लिए रखी गई है जिसमें सेना के लिए खरीदी जाने वाली 150 देसी एडवांस्ड डिजाइन वाली तोप भी शामिल है। इन तोपों की खरीद पर करीब 3,364.78 करोड़ रुपए की रकम खर्च की जाएगी। वहीं सेना के लिए 41 हजार लाइट मशीन गन की खरीद प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली डीएसी ने पिछले वर्ष 28 फरवरी को सेना के लिए लाइट मशीन गन की खरीद को मंजूरी दी थी। सेना का कहना था कि उसे कम से कम 800 मीटर की दूरी तक मार करने वाली लाइट मशीन गनों की जरूरत है। गौरतलब है कि भारतीय सेना को लंबे समय से नई लाइट मशीन गन नहीं मिली हैं और इस खरीद प्रक्रिया के पूरा होने से उसकी लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications