Video: श्वेता तिवारी को पति अभिनव ने भेजा मानहानि नोटिस, घर के बाहर से लाइव स्ट्रीम कर किया ये दावा

नई दिल्ली। टेलीविजन के मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके दूसरे पति अभिनव कोहली के बीच बेटे रेयांश को लेकर मतभेद बढ़ता ही जा रहा है। कुछ दिनों पहले अपने एक इंटरव्यू में अभिनव कोहली ने श्वेता पर आरोप लगाता हुए दावा किया था कि रेयांश को लेकर वह किसी अनजान जगह चली गई हैं। अब अभिनव कोहली ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम आईडी पर लाइव स्ट्रीमिंग की जिसमें वह श्वेता तिवारी के घर के बाहर खड़े होने का दावा कर रहे हैं। वहीं, ऐसी भी खबरें सामने आई हैं कि अभिनव ने अपनी पत्नी श्वेता को मानहानी को नोटिस भेजा है।

श्वेता तिवारी को मिला सेलेब्रिटी होने का फायदा

श्वेता तिवारी को मिला सेलेब्रिटी होने का फायदा

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनव कोहली ने बताया कि सोमवार को पूरे एक सप्ताह बाद मैं अपने बेटे रेयाशं से मिला। श्वेता ने कुछ देर के लिए मुझे उससे मिलाया फिर उसे लेकर चली गईं। अभिनव ने आगे कहा, 'जब से मेरी शादी श्वेता से हुई है तब से लेकर आजतक मैंने हर वो काम करने की कोशिश की है जिससे मैं एक अच्छा पिता और पति बन पाऊं। लेकिन मेरा दुर्भाग्य ही है कि लाख कोशिशों के बाद भी आज मैं अकेला हूं। अपने बेटे से भी नहीं मिल पा रहा, चूंकि श्वेता तिवारी एक सेलेब्रिटी है इसलिए पूरी दुनिया के सामने मैं बुरा बन गया हूं।'

पुरुषों के लिए घातक हो रहे महिला सुरक्षा कानून

पुरुषों के लिए घातक हो रहे महिला सुरक्षा कानून

अभिनव कोहली ने आगे कहा, 'हमारे देश में जितने भी कानून महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने हैं, उसका उपयोग जरूरत मंद महिलाएं उतनी नहीं करती जितना खतरनाक और चालांक महिलाएं करती है, ऐसा नहीं है कि मैं महिलाओं के खिलाफ हूं लेकिन यह एक कड़वा सच है। महिलाओं के लिए बने कानून कहीं ना कहीं पुरुषों के लिए घातक साबित हो रहे हैं।' अपने बेटे रेयांश की बात करते हुए उन्होंने कहा, एक सप्ताह बाद आज मैं अपने बेटे से मिल सका।

बेटे को देखकर दुख-दर्द भूल जाता हूं: अभिनव

बेटे को देखकर दुख-दर्द भूल जाता हूं: अभिनव

उन्होंने कहा, रेयांश के प्यार चेहरे को देखकर मैं सारे दुख-दर्द भूल गया लेकिन मैंने यह महसूस किया कि मेरा बेटा थोड़ा डरा हुआ है। जरा सोचिए, अगर आप चार साल के बच्चे को उसके पिता से जुदा करते हैं तो उस मासूम दिल पर क्या बीतेगी, लेकिन श्वेता को इस बात से बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता। मैंने अपने बेटे की एक वीडियो भी बनाया था जिसमें वह कह रहा था पापा मत जाओ, मेरे पार ही रहो, मम्मी मुझे पापा चाहिए।

शादी के बाद किया हर तरह का समझौता

शादी के बाद किया हर तरह का समझौता

अभिनव ने आगे कहा, 'अपने बेटे के मुंह से ऐसी बातें सुनने के बाद एक पिता के दिल पर क्या गुजरेगी, शायद ही आप समझ पाएं। पत्नी के साथ समझौते वाली बात पर अभिनव ने कहा, जब से शादी हुई है मैं कभी बेटे, कभी फैमली और अपने रिश्ते के लिए समझौता ही करता आया हूं। लेकिन इसके बावजूद श्वेता ने मुझ पर झूठा इल्जाम लगाकर मुझे जेल भिजवा दिया। मैंने अपनी कहानी किसी से कभी नहीं बताई, लेकिन अब आप एक पिता से उसका बेटा छीन रहे हैं तो वो बाप अपने दिल का दर्द बता रहा है।'

श्वेता तिवारी के दरवाजे तक पहुंचे अभिनव

श्वेता तिवारी के दरवाजे तक पहुंचे अभिनव

अभिनव कोहली ने बताया कि उन्होंने श्वेता तिवारी के खिलाफ एक लीगल नोटिस भेजा है, अगल 14 दिनों में श्वेता उसका जवाब नहीं देती तो फिर मैं आगे लीगल एक्शन भी लूंगा। बता दें कि बेटे की तलाश में अभिनव, श्वेता तिवारी के दरवाजे तक पहुंच गए थे, जिसका उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग भी किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनव बार-बार बेल बजाकर, दरवाजा खट खटाकर आवाज लगा रहे हैं। अभिनव बताते हैं कि वह श्वेता के घर आए हुए हैं लेकिन वह बेटे रेयांश से दोबारा नहीं मिलने दे रहीं।

यह भी पढ़ें: अभिनव कोहली ने पत्नी श्वेता तिवारी और बेटी पलक पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- 5 दिन से लापता है बेटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+