अभिनव कोहली ने पत्नी श्वेता तिवारी और बेटी पलक पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- 5 दिन से लापता है बेटा

नई दिल्ली। टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपनी निजी जिंदगी में चल रहे उतार चढ़ाव को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है। पिछले साल उन्होंने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा और बेटी के साथ दुर्व्यवहार करने का सनसनी खेज आरोप लगाया था। इसके बाद से दोनों अलग रह रहे हैं। पत्नी श्वेता तिवारी द्वारा लगाए गए आरोपों के करीब पांच महीने बाद अभिनव कोहली ने एक इंटरव्यू में अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलकर बात की है। अभिनव कोहली ने बताया कि वह अपने चार साल के बेटे रेयांश को लेकर चिंतित हैं।

अभिनव कोहली ने पत्नी श्वेता पर लगाए गंभीर आरोप

अभिनव कोहली ने पत्नी श्वेता पर लगाए गंभीर आरोप

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अभिनव कोहली ने कहा, 'मेरा बेचा रेयांश 25 अक्टूबर से ही गायब है, वो पिछले 40 दिनों तक लगातार मेरे साथ रहा था। श्वेता तिवारी ने मेरी जानकारी के बिना मेरे बेटे को किसी अनजान जगह लेकर गई हैं। वह मेरा फोन भी नहीं उठा रही हैं। मेरा नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया है, श्वेता तिवारी को खोजते हुए मैं 'मेरे डैड की दुल्हन' के सेट पर भी गया लेकिन उन्होंने मुझसे बात नहीं की, पिछले पांच दिनों से मैंने बेटे का चेहरा नहीं देखा, उससे मिलने के लिए मेरी जान निकली जा रही है।'

बेटे का नहीं कराने दिया कोरोना टेस्ट

बेटे का नहीं कराने दिया कोरोना टेस्ट

अभिनव कोहली ने आगे कहा, 'जब वह कोरोना संक्रमित हुई थीं तो उन्होंने रेयांश को मेरे पास छोड़ दिया था, छह कमरों वाला उनका घर दो हिस्सों में बंटा हुआ है। एक हिस्से में श्वेता, बेटी पलक, उनकी मां और दूसरे में दो नौकर रहते हैं। इतना बड़ा घर होने के बावजूद उन्होंने रेयांश की जिम्मेजदारी लेने से इनकार कर दिया और उसने उसे मेरे पास भेज दिया। जब रेयांश, श्वेता के घर से लौटा तो उसे भी तेज बुखार था, उन्होंने डॉक्टर से बात करने के दौरान कोविड-19 के लिए साफ मना कर दिया, जबकि डॉक्टर ने कहा था कि अगर वह ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं तो कोविड वाले लक्षण हो सकते हैं।'

रेयांश के साथ हो गई थी अच्छी बॉन्डिंग

रेयांश के साथ हो गई थी अच्छी बॉन्डिंग

उन्होंने कहा, रेयांश की नानी ने भी उसका ख्याल रखने से मना कर दिया तो मैंने और मेरी मां ने उसे संभाला। जब वह मेरे साथ था तो मुझे वॉशरूम भी नही जाने देता था, वह एक कुर्सी पर दरवाजे के बाहर बैठकर मेरे बाहर आने का इंतजार करता था। हमारे पास बहुत सी यादें वीडियो के रूप में हैं, हम अपने टाइम को खुशी-खुशी जी रहे थे। ह उन 14 दिनों में मेरे बहुत करीब आ गया। जब क्वारंटाइन पीरियड के बाद श्वेता उससे मिली तो वह उनके साथ चला तो गया लेकिन सेट पर जाते ही वह मेरे लिए रोना लगा, जिसके बाद उसने मुझे फोन कर रेयांश को ले जाने को कहा।

बेटे को जबरदस्ती लेकर गईं साथ

बेटे को जबरदस्ती लेकर गईं साथ

अभिनव कोहली आगे कहता हैं, 'एक दिन जब वह उसे ब्रेस्टफीड करने लगीं तो मैंने उनसे कहा कि रेयांश चार साल का हो गया है, उसे फीड की जरूरत नहीं। मैंने कहा कि जब वह इसके बगैर रहा है तो उसे फोर्स करने की क्या जरूरत है। इसके बाद श्वेता ने कहा कि बेबी सो जाएगा तो वह उसे अपने साथ ले जाएंगी। मैंने कहा कि अगर वह जाना चाहे तो ठीक लेकिन जबरदस्ती नहीं।' बतौर अभिनव उन्होंने रेयांश से पूछा कि वह कहां रहना चाहता है। उसने साफ-साफ कहा मुझे नहीं जाना, इसके बाद श्वेता मुझे पुलिस की धमकी देने लगीं। उसी दिन से श्वेता ने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया।

पलक ने लगाए झूठे आरोप

पलक ने लगाए झूठे आरोप

अभिनव ने उस दिन का जिक्र करते हुए बताया, श्वेता वेकेशन पर जाने के लिए जिद कर रही थीं, रेयांश के लिए वह मुझपर दबाव बनाने लगीं, जब मैं नहीं माना तो श्वेता ने पुलिस बुला ली। वो रियांश को मेरे पास छोड़कर वेकेशन इंजॉय करने चली गई। लॉकडाउन के दौरान भी श्वेता ने मुझे मेरे बेटे से नहीं मिलने दिया। श्वेता के आरोपों के मुताबिक बेटी के साथ गंदे व्यवहार पर अभिनव ने कहा, श्वेता तिवारी और पलक मिलकर मेरी इमेज को खराब कर रही हैं, पलक ने मुझ पर झूठे इल्जाम लगाए। एक समय ऐसा था जब पलक ने मुझे अपने पिता से भी अच्छा इनसान बताया था, लेकिन श्वेता, मुझे मेरे बच्चों से दूर कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: कौन हैं श्वेता अग्रवाल? जो बनने वाली हैं सिंगर आदित्य नारायण की दुल्हनिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+