VIDEO: गंगा बैराज में फंसे हिरण को बचाने रस्सी के सहारे पानी में उतर गया बुजुर्ग, लोग बोले- ये हैं असली हीरो

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स नदी में फंसे हिरण को अपनी जान जोखिम में डालकर बचाता दिख रहा है। गंगा बैराज में दलदल में फंस गए इस हिरण को शख्स ने रस्सी के सहारे उतर कर बताया। ट्विटर पर इस वीडियो के शेयर होने के बाद इसे खूब देखा जा रहा है और लोग इस काम के लिए फॉरेस्टर की खूब तारीफें भी कर रहे हैं।

Recommended Video

    Viral Video: Ganga Barrage में फंसा Deer, बुजुर्ग ने जान हथेली पर रखकर ऐसे बचाया | वनइंडिया हिंदी
    वीडियो में दिखा रेस्क्यू

    वीडियो में दिखा रेस्क्यू

    एक मिनट और तीन सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी में एक हिरण फंसा हुआ है। उसको बचाने के लिए शख्स रस्सी के सहारे नीचे उतरता है और किसी तरह से हिरण तक पहुंचता है। रस्सी का एक सिरा अपने साथी को पकड़ाकर वो लटके हुए ही हिरण की पूंछ को अपनी तरफ खींचता है। धीरे-धीरे वो उसे अपनी ओर खींचता है। जोखिम भरे इस रेसक्यू में आखिरकार वो रस्सी की मदद से हिरण की जान बचाने में सफल होते हैं।

    आईएफएस ने शेयर किया वीडियो

    इस वीडियो आईएफएस रमेश पांडे ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, गुमनाम ग्रीन हीरो जमीन पर ऐसे चुपचाप काम करते रहते हैं। ये हिरण गंगा बैराज में फंस गया था जिसे हैदरपुर के फॉरेस्टर मोहन यादव ने खुद को जोखिम में डालकर सुरक्षित निकाल लिया।

    वायरल हो रहा है वीडियो

    वायरल हो रहा है वीडियो

    इस वीडियो को मंगलवार को शेयर किया गया है। इसे अब तक 58 हजार व्यूज मिल चुके हैं। फॉरेस्टर मोहन यादव बुजुर्ग हैं। इसके बावजूद इसके उन्होंने जिस तरह से एक जानवर को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली उसको लेकर उनकी खूब ट्विटर यूजर्स खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आपको जज्बे को सलाम करता हूं, आपको देखकर लगा कि इंसानियत अभी जिंदा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+