Deepotsav 2024: पुष्पवर्षा, 25 लाख दीये, सैकड़ों आरती के थाल, Ayodhya फिर बनाएगी वर्ल्ड रिकॉर्ड

Deepotsav 2024: अयोध्या में इस बार दीपावली और अधिक विशेष होने वाली है। वैसे तो इस वर्ष रामनगरी में 8वीं बार दीपोत्सव मनाया जाएगा, लेकिन श्री राम जन्मभूमि में राम मंदिर निर्माण के बाद ये पहला दीपोत्सव होगा, जिसे दिव्य और भव्य रूप में देने में शासन और प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। एक बार फिर रामनगरी में सबसे अधिक दीये एक साथ जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने जा रहा है। दरअसल, यहां इस बार राम की पैड़ी पर 25 लाख दीए एस साथ जलाए जाएंगे, जो अपने आप में एक विश्वकीर्तमान होगा। इसके अलावा सरयू घाट पर आरती के लिए भी बड़े पैमाने पर व्यवस्था की गई है। यहां कड़ी सुरक्षा में एक साथ 1100 लोग आरती करेंगे।

दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत 30 अक्तूबर को सुबह नौ बजे साकेत महाविद्यालय से शोभायात्रा निकलने के साथ होगी। इसमें शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री का रामकथा पार्क हेलीपैड पर आगमन दोपहर 2:20 बजे होगा। सीएम यहां पर प्रदर्शनी और शोभायात्रा का अवलोकन करेंगे। श्रीराम और सीता के स्वरूपों का रामकथा पार्क हेलीपैड पर आगमन दोपहर 2:40 बजे होगा।

Deepotsav 2024

साकेत महाविद्यालय से निकलेंगी 18 झाकियां

अयोध्या के साकेत महाविद्यालय से निकलने वाली 11 झाकियों के जरिए रामायण कालीन प्रसंग मंचन किया जाता है। इस बार कुल 18 झाकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें जिसमें 11 झांकियां सूचना विभाग और 7 झांकियां पर्यटन विभाग की ओर से तैयार की जाएंगी। यह झांकियां सुबह 9:00 बजे साकेत महाविद्यालय से निकलकर राम कथा पार्क तक जाएंगी, जो कि लगभग 2:00 बजे समाप्त होगी।

25 लाख दीयों से जगमग होगी अयोध्या

एक बयान में अयोध्या मंडल के कमिश्नर गौरव दयाल के मुताबिक इस बार अयोध्य में दीपोत्सव का आयोजन पिछली बार और अधिक भव्य होगा। उन्होंने एक बयान में कहा, "इस बार पिछले साल से ज्यादा दीये जलाए जाएंगे, 25 लाख दीये जलाए जाएंगे। 1100 लोगों द्वारा आरती की व्यवस्था की गई है, एक ड्रोन भी होगा दिखाएं हम नए कार्यक्रम आयोजित करेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+