Deepotsav: दिवाली राम वाली! 81 वर्ष बाद खास संयोग, 30 हजार वॉलंटियर, 28 लाख दीये, 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड एकसाथ

Deepotsav 2024: राम नगरी अयोध्या में इस बार दीपावली बेहद खास है। 8वें दीपोत्सव के लिए पूरी अयोध्या को भव्य रूप दिया गया है। सीएम योगी भगवान राम के स्वागत के लिए खुद पहुंचे। उन्होंने रामकथा पार्क भागवन राम के प्रतीक स्वरूप की आरती उतारी। इससे पहले सुबह से ही अयोध्या में अद्भुत तस्वीरें सामने आ रही हैं। चारों तरफ राम धुन सुनायी दे रहा है. इस बार के दीपोत्सव को देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक अयोध्या पहुंचे हैं। दीपोत्सव के कार्यक्रम के दौरान कुछ विदेशी मेहमान भी राम धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

अयोध्या शहर में सरयू घाट से 2 किलोमीटर के क्षेत्र में दीपोत्सव को लेकर सजावट देखते ही बन रही है। उदया चौराहे से लेकर नयाघाट तक, धमर्पथ से लेकर सरयू पुल तक रामकथा के दृश्य सजीव प्रतीत होते दिख रहे हैं, लेजर शो, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा शहर की भव्यता में चार चांद है।

Deepotsav 2024 know about

25 लाख दीये, 1100 आरती के थाल
राम की पैड़ी के 55 घाटों पर एक साथ 25 लाख दीये रोशन होंगे, इसी के साथ सीएम योगी की मौजूदगी में 1100 साधु-संत और वेदाचार्य सरयू किनारे महाआरती भी करेंगे। इन दोनों कार्यक्रमों के जरिए 2 नए विश्व रिकॉर्ड बन रहे हैं। 25 लाख दीये रोशन होने के साथ यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा। दीपोत्सव पर राम की नगरी को भव्यता से सजाया गया है। 200 से ज्यादा मठ-मंदिरों में भी दीप जलाए जा रहे हैं। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 30 हजार वॉलेंटियर्स ने दिनरात एक करके राम की पैड़ी पर 28 लाख दीये सजाए हैं। इस कार्य में कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी योगदान दिया। इसके अलावा

18 झाकियां, राम की पैड़ी पर
दीपोत्सव कार्यक्रम को और भी खास बनाने के लिए रामायण पर आधारित 18 झांकियां भी तैयार की गईं हैं। ये सभी झाकियां रामायणकालीन हैं। 11 झांकियों में रामायण को दिखाया गया है। इसे लोगों को दिखाया जाएगा। सात झांकियां पर्यटन विभाग की हैं और 11 सूचना विभाग की हैं। कुल 18 झांकियां हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+