एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां हुईं कोरोना से संक्रमित, दिल्ली में बेड नहीं मिलने पर Video शेयर कर केजरीवाल से मांगी मदद

नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मदद की गुहार लगाई है। दीपिका की मां कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। दीपिका के माता-पिता और परिवार के बाकी सदस्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में रहते हैं, वह अपने पूरे परिवार को लेकर काफी चिंता में हैं। दीपिका ने वीडियो में कहा कि उनकी मां का इलाज लेडी हार्डिंग अस्पताल में चल रहा है और उनके पिता को रिपोर्ट नहीं दी जा रही। दीपिका के पिता से ये कहा जा रहा है कि रिपोर्ट की फोटो खींच कर ले जाएं।

'पिता के हाथ में रिपोर्ट नहीं है'

'पिता के हाथ में रिपोर्ट नहीं है'

दीपिका ने कहा कि उनके पिता के हाथ में रिपोर्ट नहीं है और ऐसे में उनकी मां का इलाज कराने में परेशानी हो रही है। दीपिका ने कहा कि उनके परिवार में 45 लोग एक साथ रहते हैं और उनके पिता भी कोरोना संदिग्ध हैं। इसके साथ ही उनकी दादी की भी तबीयत खराब है। दीपिका की मां का इलाज नहीं हो रहा और घर पर ही रहने को कहा जा रहा है। उन्होंने कहा, 'कोई भी निजी या सरकारी अस्पताल में मां का इलाज कराना चाहते हैं लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पा रहा। कहीं से कोई गाइडेंस नहीं मिल रही। ना डॉक्टर ने फोन किया और ना रिपोर्ट मिली।'

'बेड नहीं मिल रहे'

'बेड नहीं मिल रहे'

दीपिका ने आगे कहा, 'जहां भी फोन कर रहे हैं बेड नहीं मिल रहे। बोल रहे हैं घर पर इलाज करो। घर पर बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं क्योंकि 45 लोगों का परिवार है। सब बहुत खतरे में आ जाएंगे, सब डरे हुए हैं। मुझे आपकी मदद चाहिए। खासतौर पर केजरीवाल जी और दिल्ली सरकार। किसी भी तरह से हमसे संपर्क करें। मेरी बहन भी बहुत परेशान है। हमें बताएं कि हम उन्हें कौन से अस्पताल में लेकर जाएं, कैसे इलाज कराएं और कैसे परिवार के लोगों की जांच कराई जाए। मैंने सब कर लिया लेकिन कुछ नहीं हो पा रहा है। वो बेचारी घर पे हैं और उनसे कुछ खाया नहीं जा रहा। हमारी मदद करें।'

रिपोर्ट नहीं दे रहा अस्पताल

रिपोर्ट नहीं दे रहा अस्पताल

एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मेरी मां कोरोना से संक्रमित हैं। मेरे माता-पिता दिल्ली में हैं। लेडी हार्डिंग अस्पताल में जांच हुई है और वो रिपोर्ट नहीं दे रहे। बोल रहे हैं तस्वीर ले लो रिपोर्ट की। मैं उम्मीद करती हूं कि आप इसे पढ़ रहे होंगे और मेरी मां को कुछ राहत मिलेगी। हमें आपकी मदद की जरूरत है।' दीपिका ने अपने घर का पता लिखा है- हाउस नंबर 8365 आर्या नगर, पहाड़गंज, नई दिल्ली- 110055, अशोक होटल आरक्षण रोड के पास। इस नंबर पर संपर्क करें- 9833649679.

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे हैं मामले

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे हैं मामले

बता दें राजधानी में कोरोना वायरस का कहर जारी है, हालात दिनों दिन बिगड़ते ही जा रहे हैं, दिल्ली में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि दिल्‍ली देश की कोरोना कैपिटल बनने की राह पर तेजी से अग्रसर है, जो कि चिंता का विषय है। दिल्ली हाई कोर्ट ने सभी निजी अस्पतालों को आदेश दिया है कि वह कोविड-19 का टेस्ट कर सकेंगे, कोर्ट ने कहा दिल्ली 'देश की कोरोना राजधानी बनने की ओर तेजी से अग्रसर है', इसलिए निजी अस्पताल लक्षण वालों के साथ-साथ बिना लक्षण वालों का भी कोविड-19 टेस्ट कर सकेंगे।

कोविड-19 से बढ़ा वैश्विक गरीबी का खतरा, 1.1 अरब हो सकती है अत्यंत गरीबी में रहने वालों की संख्या: रिपोर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+