एक्टिंग और खूबसूरती का 'कॉकटेल' हैं दीपिका पादुकोण, एक Kiss से शुरू हुई थी रणवीर संग Love Story

Deepika Padukone Turns 35 Today: आज हिंदी सिनेमा की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण का 35वां जन्मदिन है, अपने छोटे से करियर में बेहतरीन फिल्में देकर शीर्ष पर पहुंची इस कटिली काया की मालकिन की फिल्मों और एक्टिंग के बारे में तो आप काफी कुछ जानते होंगे लेकिन आज हम आपसे उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातों का जिक्र करेंगे, जिन्हें जानने के बाद आपको हिंदी सिनेमा की इस लवली बाला से फिर से मोहब्बत हो जाएगी। दीपिका अदायगी और खूबसूरती का बेहतरीन 'कॉकटेल' हैं, जिसकी बदौलत ही वो आज हिंदी सिनेमा की पटरानी बन गईं हैं।

Recommended Video

    Happy Birthday Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण का बॉलीवुड में शानदार सफर | वनइंडिया हिंदी
    एक्टिंग और खूबसूरती का 'कॉकटेल' हैं दीपिका पादुकोण

    एक्टिंग और खूबसूरती का 'कॉकटेल' हैं दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण की इमेज एक सपाट बोलने वाली महिला की है। उनकी छवि उन लोगों में से है जो गलत को गलत और सही को सही बोलने का दम रखते हैं। वो सार्वजनिक स्थलों पर भी नारीवाद से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं तो उन्होंने अपने डिप्रेशन और ब्रेकअप के बारे में भी किसी से कुछ नहीं छिपाया।

    इच्छा शक्ति और मजबूती है दीपिका की पहचान

    उन्होंने नारी की एक ऐसी सशक्त छवि को पेश किया है जिसके पास इच्छा शक्ति, दिमाग और मजबूती है वो कमजोर और अबला नहीं है लेकिन आप में से काफी कम लोग जानते होंगे कि दीपिका दिल से कोमल, मिजाज से संजिदा और हृदय से काफी धार्मिक हैं इसलिए अक्सर उन्हें मंदिरों में दर्शन करते देखा जाता है।

    बेटी दीपिका पर मम्मी-पापा को गर्व है

    बेटी दीपिका पर मम्मी-पापा को गर्व है

    इसलिए तो उनके मां-बाप यानी कि उज्जला पादुकोण और महान खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को उन पर गर्व है। आपको बता दें कि दीपिका अपनी मां के साथ 'कोलगेट' के एक एड में नजर आ चुकी हैं। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में शामिल होना आसान काम नहीं है लेकिन दीपिका ने अपनी लगन और मेहनत से इस बात को साबित किया है कि सफलता का मूल मंत्र केवल मेहनत ही है और इसका कोई शार्ट कट नहीं होता है।

     शटलर क्वीन सायना नेहवाल के साथ खेल चुकी हैं दीपिका

    शटलर क्वीन सायना नेहवाल के साथ खेल चुकी हैं दीपिका

    मालूम हो कि बैंडमिंटन स्टार प्रकाश पादुकोण और उज्जला की बड़ी बेटी दीपिका पादुकोण ने स्टेट लेवल तक बैडमिंटन खेला है, वो शटलर क्वीन सायना नेहवाल के साथ भी खेल चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में फराह खान निर्देशित फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उनके कोस्टार शाहरुख खान थे।

    डिप्रेशन की शिकार हुई थीं दीपिका पादुकोण

    फिल्म एक बड़ी हिट थी और इसके बाद उनकी लाइफ में कामयाबी तो आई लेकिन उसी वक्त वो एक रिलेशनशिप के ब्रेकअप का भी शिकार हुईं, जिसने उन्हें 'डिप्रेशन' में डाल दिया। लेकिन अपनी फैमिली के सपोर्ट से ना केवल दीपिका अवसाद से बाहर आईं बल्कि उन्होंनें इस गंभीर मानसिक बीमारी के लिए काम करना भी शुरू किया, आज वो एक एनजीओ चला रही हैं, जो कि 'डिप्रेशन' से जूझ रहे लोगों की इस बीमारी से उबरने में मदद करता है।

     इटली के लेको में रणवीर संग लिए सात फेरे

    इटली के लेको में रणवीर संग लिए सात फेरे

    अपने करियर के पीक पर अभिनेता रणवीर संग शादी करने वाली दीपिका ने अपने सैटेल होने के फैसले से भी सबको चौंकाया था। रणवीर सिंह के साथ लंबे वक्त तक डेटिंग करने वाली दीपिका ने कहा कि एक रात मुझे एहसास हुआ कि अब मुझे रणवीर संग शादी कर लेनी चाहिए और मैंने फिर सुबह ही शादी के लिए हां बोल दिया, जो कि शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे उनकी फैमिली और रणवीर सिंह के लिए बेस्ट मार्निंग थी और इसके बाद साल 2018 में दोनों ने परिवार वालों की उपस्थिति में इटली के लेको में शादी कर ली।

    एक Kiss शुरू हुई थी रणवीर संग Love Story

    एक Kiss शुरू हुई थी रणवीर संग Love Story

    कहा जाता है कि दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम-लीला' के सेट पर शुरू हुई थी।संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम-लीला' की शूटिंग के समय से ही दीपिका और रणवीर की डेटिंग की खबरें आनी शुरू हो गई थीं, लेकिन इन खबरों पर पुष्टि 'अंग लगा दे' गाने के शूट के समय हुई। हफिंग्टन पोस्ट की खबर के मुताबिक इस गाने के अंत में दीपिका-रणवीर को किस करना था। गाने की शूटिंग के अंत में जब डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने कट बोला तो दोनों तब भी किस करते रहे। सेट पर मौजूद क्रू मेंबर्स दोनों को इस हालत में देखकर हैरान थे। बस इसी सीन के बाद दोनों की डेटिंग की खबरें कंफर्म हो गईं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+