ड्रग्स केस में दीपिका पादुकोण की एक्स मैनेजर करिश्मा से 10 नवंबर को पूछताछ करेगी NCB
मुंबई। बॉलीवुड में फैले ड्रग्स के जाल को लेकर एनसीबी सख्त है। इस सिलसिले में दीपिका पादुकोण की एक्स मैनेजर करिश्मा प्रकाश आरोपी हैं। करिश्मा प्रकाश ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की है। एनडीपीसी कोर्ट ने फिलहाल इसे स्थगित कर दिया है और अब इसपर सुनवाई 10 नवंबर को होगी।

Recommended Video
Bollywood Drugs Case : Mumbai में NCB की कार्रवाई,Bollywood Producer के घर छापा | वनइंडिया हिंदी
कोर्ट ने ये भी आदेश दिया है कि फिलहाल करिश्मा के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी। कोर्ट ने करिश्मा को आदेश दिया है कि वह जांच एजेंसी को जांच में सहयोग करें। वहीं अब एनसीबी ने करिश्मा को समन जारी कर 10 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। गौरतलब है कि इससे पहले कोर्ट ने उन्हें सात नवंबर तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी थी।












Click it and Unblock the Notifications