गूगल पर आखिरी बार क्‍या किया था सर्च, इंस्‍टाग्राम चैलेंज में दीपिका को करना पड़ा खुलासा

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नए साल पर उन्‍होंने अपने सारे पोस्ट डिलीट करके फैन्स को चौंका दिया था लेकिन अब फिर वो सोशल मीडिया पर वापस आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर AMA सेशन किया। इस दौरान उन्होंने फैन्स के सभी सवालों के जवाब दिए। इसके साथ ही दीपिका ने अपने बचपन की फोटो शेयर की जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है।

दीपिका सबसे ज्‍यादा किसके करीब हैं, किया खुलासा

दीपिका सबसे ज्‍यादा किसके करीब हैं, किया खुलासा

सेशन के दौरान उनसे पूछा गया कि वह किससे सबसे ज्यादा किसके करीब हैं, तो उन्होंने पति रणवीर सिंह और छोटी बहन अनीशा की फोटो शेयर कर जवाब दिया। एक फोटो में अनीशा, दीपिका को हग करती नजर आ रही हैं तो दूसरी फोटो में वह रणवीर सिंह के गाल पर किस करती दिख रही हैं।

गूगल पर दीपिका ने आखिरी बार ये किया था सर्च

गूगल पर दीपिका ने आखिरी बार ये किया था सर्च

दीपिका ने आखिरी बार गूगल पर क्या सर्च किया था तो उसका जवाब है -दस्तानों का साइज कैसे नापें। अब दीपिका के इस सर्च पर फैंस हैरान भी हो सकते हैं, लेकिन अभिनेत्री ने इस तरह की चीजें भी गूगल पर सर्च करती रहती हैं। वैसे भी उनके पति रणवीर सिंह ने पहले ही खुलासा किया था कि दीपिका बहुत घरेलू हैं और चीजों का बेहतर ढंग से ध्यान रखती हैं।

डाइड के दौरान चीट में ये खाती है दीपिका

डाइड के दौरान चीट में ये खाती है दीपिका

दीपिका से जब फैंस ने ये पूछा कि डाइट के दौरान जब वो चीट करती है तो क्‍या खाती है। दीपिका ने बताया कि वो बिरयानी खाती हैं। वहीं उन्होंने 'पीकू' के फेवरेट मोमेंट को साझा करते हुए अपनी और दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फोटो लगाई है। उनकी इस फोटो पर फैंस का खूब प्यार और कमेंट कर रहे है। इतना ही नहीं हाल ही में 5 जनवरी को दीपिका ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया था। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+