छा गईं दीपिका-रणवीर की शादी की तस्वीरें, लाइक्स का आंकड़ा पहुंचा 85 लाख के पार

मुंबई। बॉलीवुड की 'मस्तानी' यानी की दीपिका पादुकोण अब रणवीर सिंह के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गई हैं। इटली में हुई दोनों की शादी इस साल की शाही शादियों में से एक हैं, पिछले 6 सालों से एक-दूसरे के साथ प्रेम के बंधन में बंधे दीपिका-रणवीर अब अधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन गए, दोनों के चाहने वालों को इन दोनों की शादी की तस्वीरों का काफी इंतजार करना पड़ा, इस शादी में काफी करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

दीप-वीर की शादी की तस्वीरें रिलीज होते ही छा गईं

कई घंटों के लंबे इंतजार के बाद जैसे ही दीप-वीर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं वैसे ही वो छा गईं, आपको जानकर हैरत होगी कि पोस्ट होने के 15 घंटों में दीपिका के एकाउंट से शेयर की गयी तस्वीरों को 50 लाख से ज़्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि रणवीर के एकाउंट से शेयर की गयी तस्वीरों को 34 लाख से अधिक लोगों ने पसंद किया है।

संख्या पहुंची 85 लाख के पार

अगर दोनों के आंकड़ों को मिला दिया जाए तो ये संख्या पहुंचती है 85 लाख के पार ,जो कि अपने आप में काफी अनोखी बात है, यही नहीं ट्विटर पर रणवीर के एकाउंट पर पोस्ट तस्वीरों को सिर्फ़ 4 घंटे में 1.60 लाख से ज़्यादा लोगों ने पसंद किया है, जबकि दापिका के एकाउंट पर शेयर तस्वीरों को इसी अवधि में 2.30 लाख से अधिक लोगों ने पसंद किया है।

अब होगा शादी का रिसेप्शन

अब होगा शादी का रिसेप्शन

मालूम हो कि दीपवीर 14 और 15 नवंबर को पहले कोंकणी और बाद में सिंधी रीती रिवाज के अनुसार शादी के बंधन में बंध गए। दीपवीर अब 21 नवंबर को बेंगलुरु और 28 नवंबर को मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन आयोजित करेंगे।

दुल्हन की तरह सजा आशियाना

दुल्हन की तरह सजा आशियाना

इटली में शादी के बाद अब दीपिका पादुकोण मुंबई में रणवीर सिंह के बंगले में रहेंगी, दोनों के स्वागत के लिए इस वक्त उनका घर दुल्हन की तरह सजा है। घर को खूबसूरत लाइटों और फूलों से सजाया गया है, जिसके बाद घर की खूबसूरती देखते ही बनती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+