Deepika Ranveer Wedding Insurance: दीपिका-रणवीर ने वेडिंग सेरिमनी का कराया बीमा
मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बुधवार को इटली में शादी करने वाले हैं। 14-15 को नवंबर को होने वाली इस शादी में सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। दोनों की शादी को मीडिया से दूर रखने की कोशिश की गई है, बहुत कम लोगों को इस शादी के बारे में जानकारी दी जा रही है। शादी में आने वाले मेहमानों से भी कहा गया है कि वो मोबाइल का प्रयोग फोटो खींचने में ना करें तो वहीं अब खबर आ रही है कि दीपिका-रणवीर दोनों स्टार्स ने अपनी पूरी वेडिंग सेरिमनी का बीमा भी करा लिया है।

वेडिंग सेरिमनी के लिए 'ऑल रिस्क पॉलिसी'
एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक दोनों ही सितारों ने एक बीमा कंपनी से अपनी वेडिंग सेरिमनी के लिए 'ऑल रिस्क पॉलिसी' ली है। इस बीमा पॉलिसी में 12 से 16 नवंबर तक होने वाले सभी फंक्शन को इंश्योर किया गया है।

शादी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
यह बीमा पॉलिसी इनकी शादी में 5 दिनों के लिए विस्फोट, विमान यात्रा, भूकंप, चोरी, बाढ़, तूफान, आग, दंगा और हड़ताल से हुई क्षति को कवर करेगी तो वहीं शादी के दौरान दीपिका पादुकोण जो गहनें पहनेंगी उसकी सुरक्षा भी इस बीमा पॉलिसी के तहत है।

ई-इनवाइट कार्ड
यही नहीं दीपिका-रणवीर ने अपने गेस्ट को ई-इनवाइट कार्ड भेजा है जिसमें QR CODe है जिसे स्कैन करने के बाद ही गेस्ट्स को वेन्यू के अंदर एंट्री मिलेगी। देश की इस हाई-प्रोफाइल शादी के चर्चे लंबे वक्त से हैं, मीडिया रिपॉर्ट्स के अनुसार दीपिका एक नहीं बल्कि दो शादियां करेंगी।

सिंधी और कोंकणी
एक शादी सिंधी रिवाज से तो एक शादी कोंकणी प्रथा से होगी क्योंकि रणवीर सिंह सिंधी हैं और दीपिका कोंकणी। इटली में शादी करने के बाद दीपवीर का मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर (बुधवार) को होटल ग्रैंड हयात में होगा तो वहीं 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें खेल जगत और बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हो सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications