रणवीर-दीपिका ने इटली में रचाई शादी, कल फिर लेंगे फेरे

रणवीर-दीपिका ने इटली में रचाई शादी,

नई दिल्ली। अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बुधवार को इटली के लेक कोमो में शादी कर ली है। कोंकणी चित्रपुर-सारस्वत रस्मो-रिवाज से दोनों ने शादी की। दोनों गुरुवार को सिंधी रीति-रिवाज से भी शादी करेंगे। इससे पहले मंगलवार को यहीं पर संगीत, मेहंदी और सगाई की रस्में अदा की गईं। रणवीर और दीपिका बीते कफी समय से एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे। कछ समय पहले दोनों ने शादी करने का फैसला किया था।

इसलिए दो बार शादी

इसलिए दो बार शादी

रणवीर और दीपिका ने बुधवार को शादी कर ली है। दोनों ने कोंकणी रस्मो-रिवाज से शादी की लेकिन गुरुवार को फिर दोनों शादी करेंगे। दीपिका कोंकणी और रणवीर सिंधी परिवार से हैं। इसलिए दोनों अपनी रस्मों से शादी कर रहे हैं। कोंकणी रीति-रिवाज से बुधवार को शादी हुई। इस दौरान दोनों डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की तैयार की हुई ड्रेस में नजर आए। गुरुवार को दोनों की सिंधी रीति-रिवाज से शादी होगी।

शादी में सिर्फ करीबी दोस्त

शादी में सिर्फ करीबी दोस्त

दीपिका-रणवीर की शादी की सिर्फ करीबी दोस्त ही शामिल हो रहे हैं। शादी समारोह में 35 से 40 मेहमान शामिल हुए हैं। दोनों ने अपनी शादी को प्राइवेट रखा है। मेहमानों को शादी की रस्मों की तस्वीरें लेने से मना किया गया है। दोनों मुंबई और बेंगलुरू में शानदार रिसेप्शन देंगे। शादी का पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु में और दूसरा रिसेप्शन 28 नवंबर को मुंबई में दिया जाएगा।

शादी का कराया बीमा

शादी का कराया बीमा

दीप‍िका और रणवीर स‍िंह ने अपनी शादी का बीमा भी कराया है। शादी की रस्में 12-16 नवंबर तक इटली में निभाई जाएंगी। खबरों के मुताबिक, ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी ने बीमा किया है और इसकी पॉलिसी रणवीर के नाम पर जारी की गई है। अगर शादी के इन 5 दिनों में किसी भी तरह का नुकसान होता है तो उसकी भरपाई बीमा कंपनी करेगी। पॉलिसी के तहत आग लगने, चोरी होने, विस्फोट होने, प्राकृतिक आपदा से नुकसान होने, चोरी, बाढ़, तूफान से हुए नुकसान को कवर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+